सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   young man stabbed to death brother upset Sister marriage love affair three arrested

Bihar News: इश्क की कीमत मौत; कोलकाता में हुई शादी, गांव लौटते ही लड़की के भाई ने जीजा को उतारा मौत के घाट

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: दरभंगा ब्यूरो Updated Sun, 29 Mar 2026 10:26 AM IST
विज्ञापन
सार

Bihar News: दरभंगा के असथूआ गांव में प्रेम विवाह से नाराज लड़की के भाई ने युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी, जबकि उसे बचाने गया एक अन्य युवक घायल हो गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है।

young man stabbed to death brother upset Sister marriage love affair  three arrested
मृतक की पत्नी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

दरभंगा के सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र के असथूआ गांव में बीती रात चाकू मारकर एक युवक की हत्या कर दी गई, जबकि एक अन्य युवक चाकू लगने से घायल हो गया। घायल को डीएमसीएच में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। बताया जाता है कि मृतक शंकर ठाकुर ने करीब 20 दिन पहले गांव की एक लड़की के साथ कोलकाता में प्रेम विवाह किया था। एक सप्ताह पहले प्रेमी-प्रेमिका से पति-पत्नी बने दोनों अपने गांव लौटे थे।

Trending Videos


मूर्ति विसर्जन के दौरान साले ने जीजा को मारा चाकू
शनिवार की रात चैती दुर्गा पूजा के मूर्ति विसर्जन के दौरान लड़की के भाई आलोक राय ने शंकर ठाकुर पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वहीं उसे बचाने गए भतीजे शिवम को भी चाकू मारकर घायल कर दिया गया, जिसे इलाज के लिए डीएमसीएच में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी और परिजन गिरफ्तार
घटना की जानकारी मिलते ही सिंहवाड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी आलोक राय, उसके पिता और मां को डीएमसीएच के इमरजेंसी विभाग से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। डीएसपी सदर-2 शुभेंद्र कुमार सुमन ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और सिंहवाड़ा थानाध्यक्ष को उचित कार्रवाई के निर्देश दिए।

अंतरजातीय विवाह से नाराज थे परिजन
बताया जाता है कि असथूआ गांव में प्रेमी शंकर ठाकुर और प्रेमिका गायत्री का घर आमने-सामने है। दोनों के बीच बातचीत के दौरान प्रेम संबंध स्थापित हुआ। शंकर कोलकाता में कैब ड्राइवर का काम करता था, जबकि गायत्री गांव में जीविका समूह से जुड़ी हुई थी। दोनों अलग-अलग जाति से थे, जिसके कारण उनके विवाह में परेशानी आ रही थी और लड़की के परिजन इस रिश्ते से नाराज थे।

20 दिन पहले कोलकाता चली गई थी युवती
करीब 20 दिन पहले लड़की घर से भागकर कोलकाता चली गई, जहां दोनों ने मंदिर में शादी कर ली और इसकी जानकारी परिजनों को दे दी। इससे लड़की के परिवार में नाराजगी और बढ़ गई। करीब एक सप्ताह पहले दोनों शादी के बाद अपने गांव असथूआ लौटे थे। चैती नवरात्र के दौरान प्रतिमा विसर्जन के समय बीती रात लड़की के भाई ने शंकर पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई, जबकि उसे बचाने गया शिवम भी घायल हो गया।

ये भी पढ़ें: गोपालगंज में भीषण सड़क हादसा, ट्रक की टक्कर से पुलिस जीप पलटी तीन जवान घायल

मृतक के परिजनों ने क्या बताया?
मृतक के भाई राजकिशोर ने बताया कि शंकर कोलकाता में कैब चलाने का काम करता था, जबकि उसकी पत्नी गायत्री जीविका समूह में काम करती थी। दोनों के बीच प्रेम संबंध था और करीब 20 दिन पहले उन्होंने कोलकाता में शादी कर ली थी। इस बात से लड़की के परिजन नाराज थे। करीब एक सप्ताह पहले शंकर अपनी पत्नी को लेकर गांव आया था। बीती रात दुर्गा माता की प्रतिमा विसर्जन के दौरान लड़की के भाई आलोक राय ने शंकर पर बेरहमी से चाकू से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए दरभंगा के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद भी मृतक की पत्नी अपने पति के शव के पास बैठी रही। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed