सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   10-year-old girl went on bicycle ride but her body found in sack incident in Samastipur Bihar

Bihar: साइकिल चलाने के बहाने गई 10 वर्षीय बच्ची, फिर बोरी में मिला शव! समस्तीपुर की घटना से दहला इलाका

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर Published by: दरभंगा ब्यूरो Updated Tue, 02 Jun 2026 10:41 AM IST
विज्ञापन
सार

Bihar: समस्तीपुर में 10 वर्षीय बच्ची का शव बोरी में बंधा हुआ मिलने से सनसनी फैल गई। परिजनों का आरोप है कि गांव का एक युवक उसे साइकिल चलाने के बहाने अपने साथ ले गया था। देर शाम तक बच्ची के घर नहीं लौटने पर खोजबीन शुरू हुई, जिसके बाद युवक के घर के पीछे से शव बरामद किया गया।

10-year-old girl went on bicycle ride but her body found in sack incident in Samastipur Bihar
घटनास्थल पर उमड़ी लोगों की भीड़
विज्ञापन

विस्तार

समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के भागीरथपुर पंचायत में एक 10 वर्षीय बच्ची की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद सनसनी फैल गई है। बच्ची का शव एक बोरी में बंधा हुआ मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।



मासूम की पहचान होते ही परिवार में मचा कोहराम
मृत बच्ची की पहचान भागीरथपुर निवासी के रूप में हुई है। परिजनों का आरोप है कि गांव के ही एक युवक ने बच्ची को साइकिल चलाने के बहाने अपने साथ बुलाया था। देर शाम तक बच्ची के घर नहीं लौटने पर परिवार के लोग उसकी तलाश में जुट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवक के घर के पीछे बोरी में मिला शव
परिजनों ने संबंधित युवक के घर जाकर पूछताछ की, लेकिन कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। इसके बाद युवक के घर के पीछे एक बोरी में बच्ची का शव बरामद होने से ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया।
विज्ञापन
Trending Videos


ग्रामीणों ने लगाए गंभीर आरोप 
ग्रामीणों ने बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। हालांकि, पुलिस की ओर से अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। सूचना मिलते ही कल्याणपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। घटना की जानकारी मिलते ही अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। आरोपित घर छोड़कर फरार बताए जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें: पांच दिन से लापता है 18 साल की निभा! मोबाइल घर में छोड़ अचानक हुई गायब, रो-रोकर बेटी को खोज रहे परिजन

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार 
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा मामले के सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है। घटना के बाद पूरे गांव में मातम और गुस्से का माहौल है। ग्रामीण दोषियों की जल्द गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed