पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Accident: School van overturns into canal 14 children injured today road accident aurangabad bihar

Bihar: स्कूली बच्चों से भरा मैजिक 15 फीट गहरी नहर में गिरा, 14 बच्चे घायल, तीन की हालत गंभीर

Wed, 01 Jul 2026 11:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 01 Jul 2026 11:55 AM IST
सार

बिहार के औरंगाबाद जिले के कुटुंबा थाना क्षेत्र में अंबा-नबीनगर मार्ग पर तमसी मोड़ के पास स्कूली बच्चों को लेकर जा रहा सेंट जेवियर स्कूल का मैजिक वाहन अनियंत्रित होकर करीब 15 फीट गहरी नहर में गिर गया।

विज्ञापन
Bihar Accident: School van overturns into canal 14 children injured today road accident aurangabad bihar
बच्चों से भरा मैजिक 15 फीट गहरी नहर में गिरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के औरंगाबाद जिले में बुधवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया। कुटुंबा थाना क्षेत्र में अंबा-नबीनगर मार्ग पर तमसी मोड़ के पास स्कूली बच्चों को लेकर जा रहा एक मैजिक वाहन अनियंत्रित होकर करीब 15 फीट गहरी नहर में गिर गया। हादसे में 14 बच्चे घायल हो गए, जिनमें तीन बच्चों की हालत गंभीर है। सभी घायलों का इलाज चल रहा है। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


तमसी मोड़ के पास हुआ हादसा

हादसा कुटुंबा थाना क्षेत्र के अंबा-नबीनगर मार्ग पर तमसी मोड़ के पास हुआ, जहां स्कूली बच्चों से भरा मैजिक वाहन अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गया और करीब 15 फीट गहरी नहर में जा गिरा। जानकारी के अनुसार, दुर्घटनाग्रस्त मैजिक वाहन सेंट जेवियर स्कूल का था। यह रोज की तरह महुआधाम, मिर्जापुर, कुटुंबा, लखना और आसपास के गांवों से बच्चों को लेकर स्कूल जा रहा था।
विज्ञापन


हादसे के बाद मची चीख-पुकार

जैसे ही वाहन नहर में गिरा, मौके पर अफरा-तफरी मच गई। बच्चों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने बिना देर किए नहर में उतरकर एक-एक बच्चे को बाहर निकाला। इसके बाद ऑटो और अन्य वाहनों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए कुटुंबा रेफरल अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


समय रहते मिला इलाज

समय पर राहत और बचाव कार्य शुरू होने की वजह से सभी घायल बच्चों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया और उनका इलाज शुरू किया गया। हादसे में आदित्य राज (12), आरवी प्रताप (5), मौली कुमारी (7), हर्ष कुमार (10), अमी कुमारी, लक्ष्मी राज सैनी, सुगंधी, आर्यन, सृष्टि कुमारी, आयुष कुमार, अवध कुमार, वैभव कुमार, आबिद राजा और अमित कुमार घायल हुए हैं।

तीन बच्चों की हालत गंभीर

घायलों में आरवी प्रताप, मौली कुमारी और हर्ष कुमार की हालत गंभीर बताई गई है। प्राथमिक उपचार के बाद तीनों गंभीर घायल बच्चों को बेहतर इलाज के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।

अस्पताल पहुंचे अभिभावक

हादसे की खबर मिलते ही बच्चों के अभिभावक कुटुंबा रेफरल अस्पताल और बाद में सदर अस्पताल पहुंच गए। बच्चों की हालत देखकर परिजनों में नाराजगी देखने को मिली। अभिभावकों का आरोप है कि स्कूल वाहन में तय क्षमता से अधिक बच्चों को बैठाया गया था, जिससे हादसे का खतरा बढ़ गया। परिजनों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। घटना की सूचना मिलने के बाद कुटुंबा थानाध्यक्ष इमरान आलम पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।

वाहन जब्त कर जांच शुरू

पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त मैजिक वाहन को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस प्रारंभिक स्तर पर यह पता लगाने में जुटी है कि हादसा किन कारणों से हुआ। इस हादसे के बाद एक बार फिर निजी स्कूल वाहनों की सुरक्षा व्यवस्था, फिटनेस और ओवरलोडिंग जैसे मुद्दे चर्चा में आ गए हैं।


पूर्व सांसद पहुंचे अस्पताल

दुर्घटना की सूचना मिलने के बाद पूर्व सांसद सुशील कुमार सिंह औरंगाबाद सदर अस्पताल पहुंचे। उन्होंने घायल बच्चों और उनके परिजनों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और घटना की पूरी जानकारी ली। पूर्व सांसद ने अस्पताल प्रशासन से कहा कि घायल बच्चों के इलाज में किसी भी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए। इसके लिए उन्होंने सिविल सर्जन को आवश्यक निर्देश भी दिए।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed