{"_id":"6a4b27e27def13bf5a02ac07","slug":"bihar-news-jehanabad-major-police-raid-in-red-light-area-dozens-of-girls-brought-to-womens-police-station-for-questioning-gaya-news-c-1-1-noi1378-4471721-2026-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: नाच-गाने की आड़ में चल रहा था देह व्यापार, अचानक रेड लाइट एरिया में पहुंच गई पुलिस; मची अफरा-तफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: नाच-गाने की आड़ में चल रहा था देह व्यापार, अचानक रेड लाइट एरिया में पहुंच गई पुलिस; मची अफरा-तफरी
Mon, 06 Jul 2026 11:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अरवल
अरवल
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2026 11:28 AM IST
सार
अरवल में कथित देह व्यापार के खिलाफ पुलिस ने जनकपुर मोहल्ला समेत कई संदिग्ध ठिकानों पर संयुक्त छापेमारी की। कई महिलाओं को पूछताछ के लिए महिला थाना लाया गया है। पुलिस दस्तावेजों का सत्यापन कर मामले की जांच कर रही है। शिकायत के आधार पर यह कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
रेड लाइट एरिया में पुलिस की बड़ी छापेमारी
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अरवल जिले में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कथित देह व्यापार के खिलाफ व्यापक छापेमारी अभियान चलाया। जिला मुख्यालय के जनकपुर मोहल्ला समेत कई संदिग्ध ठिकानों पर की गई कार्रवाई के दौरान कई महिलाओं को पूछताछ के लिए महिला थाना लाया गया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।
पुलिस के अनुसार, जिले के सभी थाना प्रभारियों और पुलिस उपाधीक्षकों (डीएसपी) के नेतृत्व में संयुक्त अभियान चलाया गया। इस दौरान कई संदिग्ध स्थानों की तलाशी ली गई और वहां मौजूद लोगों से पूछताछ की गई। छापेमारी के दौरान इलाके में अफरा-तफरी का माहौल रहा।
दस्तावेजों की जांच, पूछताछ जारी
महिला थाना लाई गई महिलाओं की पहचान और दस्तावेजों की जांच की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि वे स्थानीय निवासी हैं या अन्य राज्यों से लाई गई हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, कुछ महिलाएं दूसरे राज्यों की बताई जा रही हैं। पुलिस ने उनके परिजनों को भी सूचना देने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन
शिकायत मिलने के बाद हुई कार्रवाई
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिला मुख्यालय के पश्चिमी क्षेत्र में सोन नदी के तट के पास स्थित कथित रेड लाइट एरिया में बाहर से महिलाओं को लाकर नाच-गाने की आड़ में अवैध गतिविधियां कराए जाने की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। स्थानीय लोगों से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई की।
ये भी पढ़ें- Bihar News: भाजपा नेता को फोन पर मिली जान से मारने की धमकी, दहशत में परिवार; जांच में जुटी पुलिस
जांच के बाद होगी आगे की कार्रवाई
पुलिस का कहना है कि फिलहाल सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है। पूछताछ और दस्तावेजों के सत्यापन के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर विधिसम्मत कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने स्पष्ट किया कि अभियान का उद्देश्य कानून-व्यवस्था बनाए रखना और अवैध गतिविधियों पर प्रभावी रोक लगाना है।