सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   What did CM Nitish Kumar say to the Jeevika sisters in Jehanabad gifted schemes worth 252 crore rupees

Bihar News: जीविका दीदियों को सीएम नीतीश कुमार ने क्या कहा? जहानाबाद को 252 करोड़ की योजनाओं की दी सौगात

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जहानाबाद Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 24 Mar 2026 08:38 AM IST
विज्ञापन
सार

Bihar News: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने समृद्धि यात्रा के तहत जहानाबाद जिले का दौरा कर 252 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास योजनाओं की सौगात दी। इस दौरान उन्होंने सिलाई प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन किया, जीविका दीदियों को प्रोत्साहित किया और कई योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की।

What did CM Nitish Kumar say to the Jeevika sisters in Jehanabad gifted schemes worth 252 crore rupees
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
विज्ञापन

विस्तार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज समृद्धि यात्रा के क्रम में जहानाबाद जिले में विभिन्न विकासात्मक योजनाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से प्रगति यात्रा के दौरान की गई घोषणाओं के क्रियान्वयन के संबंध में जानकारी ली और कार्य तेजी से पूर्ण करने का निर्देश दिया।

Trending Videos


सिलाई प्रशिक्षण सह उत्पाद केंद्र का सीएम ने किया उद्घाटन
मुख्यमंत्री ने जहानाबाद के पुराने प्रखंड कार्यालय परिसर में जीविका दीदियों के सिलाई प्रशिक्षण सह उत्पाद केंद्र का शिलापट्ट अनावरण कर एवं फीता काटकर उद्घाटन किया। उद्घाटन के पश्चात उन्होंने सिलाई प्रशिक्षण सह उत्पाद केंद्र का निरीक्षण किया और वहां की व्यवस्थाओं की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने वहां स्कूली बच्चों के लिए बनाए जा रहे ड्रेस के संबंध में भी जानकारी ली। सिलाई केंद्र से जुड़ी जीविका दीदियों का उत्साहवर्धन करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आप लोग अच्छे से काम करें, सरकार हर तरह की सुविधा उपलब्ध करा रही है। आप लोगों को स्व-रोजगार देने हेतु सरकार हर संभव प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम ने ली विकासात्मक कार्यों की जानकारी
इसके पश्चात मुख्यमंत्री ने जिले में चलाई जा रही विभिन्न विकासात्मक कार्यों की जानकारी ली। इस क्रम में उन्होंने जहानाबाद जिले में एनएच-110 से एसएस कॉलेज तक पथ निर्माण कार्य, स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का निर्माण कार्य, घोसी के अधीन मंडई वीयर एवं उससे निकलने वाली दाएं एवं बाएं मुख्य नहर प्रणाली तथा संरचनाओं का निर्माण कार्य, प्रखंड सह अंचल कार्यालय काको, घोसी, मखदुमपुर के भवन निर्माण कार्य सहित अन्य विकासात्मक योजनाओं की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया और सभी योजनाओं को तेजी से पूर्ण करने का निर्देश दिया।

जिले को दी अरबों की सौगात
इसके पश्चात मुख्यमंत्री ने गांधी मैदान में आयोजित कार्यक्रम स्थल से रिमोट के माध्यम से शिलापट्ट अनावरण कर जहानाबाद जिले के लिए 70 करोड़ रुपये की लागत से 88 योजनाओं का उद्घाटन तथा 182 करोड़ रुपये की लागत से 73 योजनाओं का शिलान्यास किया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए विकासात्मक कार्यों से संबंधित स्टॉलों का निरीक्षण किया। जीविका के स्टॉल के निरीक्षण के दौरान स्वयं सहायता समूह की जीविका दीदियों द्वारा जीविकोपार्जन से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों एवं उत्पादों की जानकारी ली। वहां उपस्थित जीविका दीदियों ने मुख्यमंत्री का आभार जताते हुए कहा कि आपने महिलाओं की तरक्की के लिए काफी काम किया है। हम सभी जीविका दीदियां आपकी कृपा से जीवन में आगे बढ़ रही हैं। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि आप लोग ऐसे ही काम करते रहिए और आगे बढ़िए।

ये भी पढ़ें: रोहतास आएंगे CM नीतीश, डेहरी स्थित वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट का करेंगे निरीक्षण, देंगे 158 करोड़ की सौगात

जीविका दीदियों को दिया 145 करोड़ रुपये का सांकेतिक चेक
मुख्यमंत्री ने 9066 जीविका स्वयं सहायता समूह की दीदियों को 145 करोड़ रुपये का सांकेतिक चेक प्रदान किया। साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के उद्यमियों के बीच 1 करोड़ 82 लाख रुपये का सांकेतिक चेक भी वितरित किया। मुख्यमंत्री ने शिक्षा विभाग, कृषि विभाग, डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग, श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, पंचायती राज विभाग, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग, पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग, उद्योग विभाग और समाज कल्याण विभाग सहित अन्य विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया और विभिन्न योजनाओं के लाभुकों को सांकेतिक चेक प्रदान किए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed