फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Dm Cancels Leave of All Govt Employees Bars Leaving Headquarters

Bihar: इस जिले के सभी सरकारी कर्मचारियों की छुट्टियां तत्काल प्रभाव से रद्द, मुख्यालय छोड़ने पर भी रोक

Sun, 26 Jul 2026 01:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जहानाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जहानाबाद Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 26 Jul 2026 01:57 PM IST
सार

जहानाबाद में विधि-व्यवस्था की स्थिति और श्रावणी मेले की तैयारियों को देखते हुए जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां अगले आदेश तक रद्द कर दी हैं। पहले से स्वीकृत अवकाश भी निरस्त कर दिए गए हैं और जिला मुख्यालय से बाहर गए अधिकारियों को तत्काल लौटने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
Bihar Dm Cancels Leave of All Govt Employees Bars Leaving Headquarters
डीएम छिरिङ वाई भूटिया - फोटो : District Administration Jehanabad

विस्तार

जहानाबाद के जिलाधिकारी ने जिले में व्याप्त विधि-व्यवस्था की स्थिति और आगामी श्रावणी मेले को देखते हुए बड़ा कदम उठाया है। जिलाधिकारी ने आदेश जारी कर सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों की छुट्टियां अगले आदेश तक रद्द कर दी हैं। जिलाधिकारी के इस फैसले के बाद प्रशासनिक महकमे में हलचल मच गई है। जिले में विधि-व्यवस्था की स्थिति और श्रावणी मेले की तैयारियों को देखते हुए जिलाधिकारी छिरिड़ बाई भूटिया ने सभी प्रशासनिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों की छुट्टियां तत्काल प्रभाव से रद्द करने का आदेश जारी किया है। इस आदेश में पूर्व से स्वीकृत अवकाश भी शामिल हैं।
विज्ञापन


अधिकारियों और कर्मचारियों का अवकाश पहले से था स्वीकृत
जिलाधिकारी के आदेश के अनुसार, जिन अधिकारियों और कर्मचारियों का अवकाश पहले से स्वीकृत था और जो जिला मुख्यालय से बाहर गए हुए हैं, उन्हें तत्काल अपने कार्यस्थल पर लौटने का निर्देश दिया गया है। वर्तमान में किसी भी अधिकारी या कर्मचारी को नया अवकाश स्वीकृत नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन


डीएम की अनुमति के बिना मुख्यालय छोड़ने पर रोक
आदेश में स्पष्ट किया गया है कि विशेष परिस्थितियों में भी कोई अधिकारी या कर्मचारी केवल जिलाधिकारी की अनुमति के बाद ही जिला मुख्यालय छोड़ सकेगा। बिना अनुमति मुख्यालय छोड़ने की इजाजत नहीं होगी। जिलाधिकारी ने यह आदेश जिले में उत्पन्न विधि-व्यवस्था की स्थिति और जल्द शुरू होने वाले श्रावणी मेले को ध्यान में रखते हुए जारी किया है। प्रशासन का उद्देश्य मेले के दौरान सुरक्षा व्यवस्था और कानून-व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखना है। शुक्रवार को जारी यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। आदेश के बाद प्रशासनिक महकमे में हलचल तेज हो गई है और सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  'मैं लॉरेंस गैंग से बोल रहा हूं', व्हाट्सएप पर फोटो लगाकर मांगी एक करोड़ की रंगदारी; दहशत में परिवार

गौरतलब है कि हाल ही में छात्र आंदोलन के दौरान जहानाबाद जिला मुख्यालय में रोड़ेबाजी के साथ फायरिंग की घटना भी हुई थी। इसी पृष्ठभूमि में जिला प्रशासन ने एहतियात के तौर पर यह सख्त निर्णय लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed