{"_id":"68af0d07e84347647e02da08","slug":"bihar-news-prisoner-absconded-from-jehanabad-juvenile-home-administration-in-panic-2025-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar Prisoner Escapes: जेल में फिर टूटी सुरक्षा! जहानाबाद बाल सुधार गृह से कैदी फरार, प्रशासन में हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar Prisoner Escapes: जेल में फिर टूटी सुरक्षा! जहानाबाद बाल सुधार गृह से कैदी फरार, प्रशासन में हड़कंप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जहानाबाद
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Wed, 27 Aug 2025 07:19 PM IST
विज्ञापन
सार
Bihar: बताया जा रहा है कि संगीन मामलों में बंद ये कैदी बाल सुधार गृह की पीछे की दीवार फांदकर भाग निकले। हालांकि, भागे हुए कैदियों की सटीक संख्या की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।

जेल
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
जहानाबाद जिला मुख्यालय स्थित बाल सुधार गृह से बुधवार दोपहर बाद एक दर्जन से अधिक बाल कैदी फरार हो गए। घटना के बाद प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस और वरीय अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी।

Trending Videos
बताया जा रहा है कि संगीन मामलों में बंद ये कैदी बाल सुधार गृह की पीछे की दीवार फांदकर भाग निकले। हालांकि, भागे हुए कैदियों की सटीक संख्या की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। अपुष्ट सूत्रों के अनुसार पुलिस ने छापेमारी के दौरान एक कैदी को पकड़ लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
पढ़ें: आवास योजना से नाम कटने पर महिलाओं का हंगामा, मुखिया के नेतृत्व में किया प्रदर्शन
घटना के बाद पुलिस जिले के विभिन्न इलाकों में सघन तलाशी अभियान चला रही है। फिलहाल, वरीय अधिकारियों का आधिकारिक बयान आना बाकी है। गौरतलब है कि यह पहला मौका नहीं है जब जहानाबाद बाल सुधार गृह से कैदी फरार हुए हों। इससे पहले भी कई बार इस तरह की घटनाएं सामने आ चुकी हैं, जो सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासनिक लापरवाही पर गंभीर सवाल खड़े करती हैं।