{"_id":"6a647d7b42ca32ed9f06edc8","slug":"bihar-stone-pelting-by-students-aurangabad-bihar-police-fired-tear-gas-lathi-charge-bihar-news-today-gaya-news-c-1-1-noi1244-4539827-2026-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: इस जिले में प्रदर्शन के दौरान भारी बवाल! पुलिस पर रोड़ेबाजी के बाद लाठीचार्ज, एक दर्जन से अधिक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: इस जिले में प्रदर्शन के दौरान भारी बवाल! पुलिस पर रोड़ेबाजी के बाद लाठीचार्ज, एक दर्जन से अधिक गिरफ्तार
Sat, 25 Jul 2026 03:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2026 03:07 PM IST
सार
नीट पेपर लीक के विरोध में बिहार बंद के दौरान औरंगाबाद में छात्रों और पुलिस के बीच हिंसक झड़प हो गई। छात्रों ने पुलिस पर जमकर पथराव किया, जिसके जवाब में पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े और लाठीचार्ज किया। घटना में एक पत्रकार और एक पुलिसकर्मी घायल हुए हैं, जबकि एक दर्जन से अधिक उपद्रवियों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
औरंगाबाद में उग्र हुए छात्र
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
औरंगाबाद में नीट पेपर लीक के विरोध में शनिवार को बिहार बंद का आव्हान किया गया था। प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने जमकर बवाल किया। एहतियात के तौर पर पूरे शहर को छावनी में तब्दील कर दिया गया था, लेकिन इसके बावजूद छात्रों का समूह सड़कों पर उतर आया।
छात्रों की पुलिस से सीधी भिड़ंत हुई
शहर के रमेश चौक पर प्रदर्शनकारी छात्रों की पुलिस से सीधी भिड़ंत हो गई। इस दौरान रमेश चौक और आसपास का इलाका रणक्षेत्र में तब्दील हो गया। छात्रों ने पुलिस पर जमकर रोड़े बरसाए। जवाब में पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे और लाठीचार्ज किया। पुलिस ने छात्रों को खदेड़-खदेड़कर लाठियों से पीटा।
लाठीचार्ज से बचने के लिए छोटे-छोटे समूहों में बंटे छात्र
लाठीचार्ज से बचने के लिए छात्र तितर-बितर हो गए और छोटे-छोटे समूहों में बंटकर अलग-अलग स्थानों से पुलिस पर रोड़ेबाजी करते रहे। काफी देर तक रमेश चौक और आसपास के इलाके में तनावपूर्ण स्थिति बनी रही।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- पटना पहुंचे भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन, बांकीपुर उपचुनाव पर फोकस; 100 दिन के कामकाज की भी होगी समीक्षा
पत्रकार का सिर फटा, एक पुलिसकर्मी घायल
उपद्रवियों की रोड़ेबाजी में एक दैनिक समाचार पत्र के स्थानीय संवाददाता मनीष कुमार का सिर फट गया, जबकि एक पुलिसकर्मी भी गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों का इलाज औरंगाबाद सदर अस्पताल में कराया गया। फिलहाल दोनों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
एक दर्जन से अधिक उपद्रवी गिरफ्तार
पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए एक दर्जन से अधिक सीजेपी समर्थक उपद्रवियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार सभी आरोपियों को औरंगाबाद नगर थाना के लॉकअप में रखा गया है। मामले में पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है।