सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   One Dead Six Injured in Violent Wedding Dispute Clash

Bihar News: नवादा में शादी के विवाद में हिंसा, एक की मौत; आधा दर्जन घायल, दो की हालत गंभीर

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नवादा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 16 Feb 2026 10:27 PM IST
विज्ञापन
सार

Bihar News: नवादा जिले के सेखोदेवरा गांव में शादी को लेकर दोनों पक्षों में हुई कहासुनी हिंसक झड़प में बदल गई। इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई और आधा दर्जन लोग घायल हो गए, जिनमें से दो की हालत गंभीर है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हालात को नियंत्रित किया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

One Dead Six Injured in Violent Wedding Dispute Clash
शादी विवाद में घायल लोग
विज्ञापन

विस्तार

नवादा जिले के कौआकोल थाना क्षेत्र अंतर्गत सेखोदेवरा गांव में शादी के विवाद के दौरान हुई मारपीट हिंसक रूप ले गई। इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि आधा दर्जन लोग घायल हो गए। घायलों को तत्काल नवादा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। दो घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें पटना रेफर किया गया है।

Trending Videos


दशरथ चौधरी के रूप में हुई मृतक की पहचान
मृतक की पहचान दशरथ चौधरी के रूप में हुई है। बताया गया कि पटना में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। वहीं, राहुल कुमार की हालत गंभीर बनी हुई है और उनका इलाज पटना में जारी है।घायलों में राधा देवी, शंभू चौधरी, ज्योति कुमारी, प्रीतम कुमारी और राजेश चौधरी शामिल हैं। सभी का उपचार चिकित्सकों की निगरानी में किया जा रहा है। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है और पुलिस हालात पर नजर बनाए हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन


25 फरवरी को होनी थी शादी
प्राप्त जानकारी के अनुसार, ज्योति कुमारी की शादी 25 फरवरी को तय थी। वह मैट्रिक की परीक्षार्थी भी हैं। शादी की तैयारियों के बीच किसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। आरोप है कि दोनों ओर से लाठी-डंडे और अन्य हथियारों का इस्तेमाल किया गया, जिससे कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

गांव में एहतियातन पुलिस बल तैनात
ग्रामीणों के अनुसार, शादी समारोह को लेकर पहले से ही दोनों पक्षों में तनातनी चल रही थी, लेकिन किसी ने नहीं सोचा था कि विवाद इतना बढ़ जाएगा। घटना के बाद से गांव में शोक और दहशत का माहौल है। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। पुलिस ने कहा कि दोषियों की पहचान कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सेखोदेवरा गांव में एहतियातन पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है।

ये भी पढ़ें: सरकारी गाड़ी से टच हुई बाइक तो भड़क गए BDO, युवक पर कर दी थप्पड़ों की बरसात, वीडियो वायरल

जांच में जुटी पुलिस
सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की। मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है और दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed