सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Indian Railway Special Train List: Bihar to Mumbai-Pune Special Train Schedule Route Explained

Railway: बिहार से मुंबई-पुणे जाने वालों के लिए खुशखबरी, शुरू होंगी स्पेशल ट्रेनें; बढ़ती भीड़ के बीच फैसला

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाजीपुर Published by: Sabahat Husain Updated Mon, 06 Apr 2026 06:48 PM IST
विज्ञापन
सार

गर्मी की छुट्टियों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने दानापुर और समस्तीपुर से पुणे व मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों के संचालन का निर्णय लिया है। इससे यात्रियों को राहत और कन्फर्म टिकट मिलने में सुविधा होगी।

Indian Railway Special Train List: Bihar to Mumbai-Pune Special Train Schedule Route Explained
स्पेशल ट्रेन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने बिहार से पुणे और मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों के संचालन का निर्णय लिया है। इन ट्रेनों के चलने से खासकर दानापुर, समस्तीपुर और आसपास के इलाकों के यात्रियों को काफी राहत मिलेगी।

Trending Videos

रेलवे के अनुसार, पहली स्पेशल ट्रेन गाड़ी संख्या 01449/01450 पुणे-दानापुर-हडपसर (पुणे) के बीच प्रतिदिन चलाई जाएगी। यह ट्रेन पुणे से दोपहर 3:30 बजे खुलकर दूसरे दिन रात 11 बजे पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन (डीडीयू) पहुंचेगी और तीसरे दिन तड़के बक्सर, आरा होते हुए सुबह 2:45 बजे दानापुर पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन दानापुर से सुबह 5 बजे खुलकर आरा, बक्सर और डीडीयू होते हुए अगले दिन शाम 6:15 बजे हडपसर (पुणे) पहुंचेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी स्पेशल ट्रेन
दूसरी स्पेशल ट्रेन गाड़ी संख्या 01143/01144 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-दानापुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस के बीच प्रतिदिन चलेगी। यह ट्रेन लोकमान्य तिलक टर्मिनस से सुबह 10:30 बजे खुलकर अगले दिन दोपहर 3:25 बजे डीडीयू, फिर बक्सर और आरा होते हुए शाम 6:45 बजे दानापुर पहुंचेगी। वापसी में दानापुर से रात 9:30 बजे खुलकर आरा, बक्सर और डीडीयू होते हुए तीसरे दिन सुबह 7:45 बजे मुंबई पहुंचेगी।


पढे़ं; बहन की शादी से पहले बुझ गया घर का चिराग, भाई ने फांसी लगाकर दे दी जान; खुशियों के आंगन में मातम पसरा

तीसरी स्पेशल ट्रेन
तीसरी स्पेशल ट्रेन गाड़ी संख्या 01043/01044 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-समस्तीपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस के बीच साप्ताहिक आधार पर चलाई जाएगी। यह ट्रेन 21 अप्रैल से 14 जुलाई 2026 तक प्रत्येक मंगलवार को मुंबई से दोपहर 12:15 बजे खुलेगी और अगले दिन डीडीयू, बक्सर, आरा, दानापुर, पाटलिपुत्र, सोनपुर, हाजीपुर और मुजफ्फरपुर होते हुए रात 11:45 बजे समस्तीपुर पहुंचेगी।

वापसी में यह ट्रेन 23 अप्रैल से 16 जुलाई 2026 तक प्रत्येक गुरुवार को समस्तीपुर से सुबह 3 बजे खुलकर मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, सोनपुर, पाटलिपुत्र, दानापुर, आरा, बक्सर और डीडीयू होते हुए अगले दिन शाम 4:25 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस पहुंचेगी। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि इन विशेष ट्रेनों के संचालन से गर्मी के मौसम में होने वाली अतिरिक्त भीड़ को नियंत्रित करने में मदद मिलेगी और यात्रियों को कन्फर्म टिकट मिलने में सहूलियत होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed