Bihar News: पूजा करने जा रहे नाबालिग छात्र की सड़क हादसे में मौत, पिकअप ने मारी टक्कर; परिवार में कोहराम
Saharsa News: बिहार के सहरसा में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। बलवाहाट थाना क्षेत्र में एक अज्ञात पिकअप ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में 'कारू बाबा स्थान' पूजा करने जा रहे 13 वर्षीय छात्र दर्शन कुमार की मौत हो गई, जबकि उसका चचेरा भाई घायल है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के सहरसा जिले में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां तेज रफ्तार का कहर एक बार फिर देखने को मिला है। बलवाहाट थाना इलाके के सकरा पहाड़पुर कोसी बांध के पास एक अज्ञात पिकअप ने बाइक सवार दो भाइयों को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार 13 वर्षीय किशोर की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उसका चचेरा भाई घायल हो गया है। घटना के बाद मृतक के परिवार में चीख-पुकार मची हुई है।
सरकारी स्कूल में छठी का छात्र था मृतक
पुलिस के अनुसार, मृतक किशोर की पहचान सोनवर्षा कचहरी थाना क्षेत्र के दिवारी पंचायत स्थित धकजरी (वार्ड नंबर 12) निवासी बद्री शर्मा के 13 वर्षीय पुत्र दर्शन कुमार के रूप में हुई है। दर्शन दो भाइयों में सबसे बड़ा था और भरौली स्थित सरकारी विद्यालय में छठी कक्षा में पढ़ाई करता था। उसकी मौत की खबर सुनते ही परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
कारू स्थान पूजा करने जा रहे थे दोनों भाई
मृतक दर्शन कुमार के मामा ने बताया कि रविवार का दिन होने के कारण दर्शन अपने चचेरे भाई धीरज कुमार के साथ बाइक से 'कारू बाबा स्थान' में पूजा-अर्चना करने के लिए निकला था। इसी दौरान रास्ते में कोसी बांध के समीप सामने से आ रही एक अज्ञात पिकअप गाड़ी ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइक से छिटक कर दूर जा गिरे।
पढ़ें- Accident Today: मुजफ्फरपुर में ट्रक-बाइक की आमने-सामने भिड़ंत: एक की मौत, दो गंभीर घायल, खड्डे में पलटा ट्रक
सिर में लगी गंभीर चोट, अस्पताल में टूटा दम
हादसे में बाइक चला रहे चचेरे भाई धीरज को हल्की चोटें आईं, लेकिन दर्शन के सिर में गंभीर चोट लग गई। आनन-फानन में स्थानीय लोगों की मदद से उसे नजदीकी बरियाही स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। हालांकि, तब तक बहुत देर हो चुकी थी। अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद दर्शन को मृत घोषित कर दिया।
पोस्टमार्टम के बाद सौंपा जाएगा शव
घटना की सूचना मिलते ही बलवाहाट थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। बलवाहाट थानाध्यक्ष राजू कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि सड़क दुर्घटना में एक किशोर की जान गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। वहीं, टक्कर मारकर फरार हुए पिकअप चालक की तलाश की जा रही है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

कमेंट
कमेंट X