{"_id":"68dfb3bd80b2e22afb069bf2","slug":"bihar-election-rjd-party-mla-chandrashekhar-faces-protest-in-madhepura-durga-puja-bihar-news-kosi-news-c-1-1-noi1373-3476113-2025-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar Election: 'इतने दिन से कहां थे?' क्षेत्र भ्रमण के दौरान लोगों ने राजद विधायक से पूछा सवाल; खूब हुआ विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar Election: 'इतने दिन से कहां थे?' क्षेत्र भ्रमण के दौरान लोगों ने राजद विधायक से पूछा सवाल; खूब हुआ विरोध
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा
Published by: कोसी ब्यूरो
Updated Fri, 03 Oct 2025 07:24 PM IST
विज्ञापन
सार
Bihar Election: विरोध जताने वालों ने बेरोजगारी, सड़कों और नालियों की जर्जर हालत, स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली को लेकर नाराजगी जताई। मौके पर मौजूद कई युवाओं ने कहा कि 15 साल से विधायक रहने के बावजूद क्षेत्र में जमीनी स्तर पर कोई ठोस बदलाव नहीं हुआ।
विधायक प्रोफेसर चंद्रशेखर
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
मधेपुरा सदर विधायक व पूर्व शिक्षा मंत्री प्रो. चंद्रशेखर को गुरुवार की रात क्षेत्र भ्रमण के दौरान मुरहो में ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ा। जैसे ही वे अपने समर्थकों के साथ कटहरवा दुर्गा पूजा मेला स्थल पर पहुंचे, वहां मौजूद ग्रामीणों और युवाओं ने घेरकर सवालों की बौछार कर दी। लोगों ने पूछा कि इतने दिनों से कहां थे? ग्रामीणों का आरोप था कि विधायक केवल चुनावी समय पर ही जनता के बीच दिखते हैं, जबकि बाकी समय क्षेत्र से नदारद रहते हैं।
Trending Videos
15 साल से विधायक हैं प्रो. चंद्रशेखर
विरोध जताने वालों ने बेरोजगारी, सड़कों और नालियों की जर्जर हालत, स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली को लेकर नाराजगी जताई। मौके पर मौजूद कई युवाओं ने कहा कि 15 साल से विधायक रहने के बावजूद क्षेत्र में जमीनी स्तर पर कोई ठोस बदलाव नहीं हुआ। विरोध के दौरान लोगों ने प्रो. चंद्रशेखर हटाओ, मधेपुरा बचाओ के नारे भी लगाए। इस बीच कुछ लोगों ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया, जो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में स्पष्ट दिख रहा है कि ग्रामीण लगातार सवाल पूछते हुए विधायक से जवाब मांग रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
पढे़ं; खरीफ विपणन को लेकर बिहार सरकार ने दी सौगात, अनाज खरीद के लिए 9600 करोड़ की दी गारंटी
किसी काम के लिए विधायक नहीं करते हैं पैरवी
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि जब भी वे किसी काम या पैरवी के लिए विधायक से संपर्क करते हैं तो अक्सर यही जवाब मिलता है कि अधिकारी उनकी बात नहीं मानते। इससे नाराज लोगों ने कहा कि अगर जनप्रतिनिधि ही समस्याओं का समाधान नहीं करा पाएंगे तो जनता का भरोसा कैसे कायम रहेगा। हालांकि इस विरोध के बीच विधायक प्रो. चंद्रशेखर ने लोगों को शांत कराने की कोशिश की और भरोसा दिलाया कि उनकी प्राथमिकता जनता की सेवा और क्षेत्र की समस्याओं का समाधान है।