सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   School student shot by miscreants dies in Bihar innocent child in coma

Bihar News: बदमाशों की गोली का शिकार हुए स्कूली छात्र ने तोड़ा दम, कोमा में था मासूम

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा Published by: कोसी ब्यूरो Updated Fri, 20 Feb 2026 09:12 AM IST
विज्ञापन
सार

Bihar News: सहरसा में 13 वर्षीय छात्र अंकित आनंद की गोली लगने के दो दिन बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजन मासूम को बचाने के लिए पटना से लेकर सिलीगुड़ी तक ले गए, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। 

School student shot by miscreants dies in Bihar innocent child in coma
मृतक छात्र अंकित आनंद
विज्ञापन

विस्तार

बिहार के सहरसा में बुधवार को अज्ञात बदमाशों की गोली का शिकार हुए 13 वर्षीय स्कूली छात्र अंकित आनंद की शुक्रवार सुबह मौत हो गई। सिर में गोली लगने के बाद से ही वह कोमा में था और जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा था। मासूम की मौत के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच तेज कर दी है।

Trending Videos


वकील का बेटा था अंकित
मृतक की पहचान सहरसा नगर निगम क्षेत्र के सिमराहा (वार्ड नंबर चार) निवासी अनुज कुमार निराला के 13 वर्षीय पुत्र अंकित आनंद के रूप में हुई है। अनुज कुमार पिछले सात वर्षों से सहरसा सिविल कोर्ट में अधिवक्ता के रूप में कार्यरत हैं। अंकित शहर के विद्या निकेतन स्कूल में सातवीं कक्षा का छात्र था। वह अपने दो भाइयों में सबसे छोटा और परिवार का लाडला था।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्कूल से लौटते वक्त दिया वारदात को अंजाम
रोते-बिलखते पिता ने बताया कि अंकित बुधवार सुबह करीब 10 बजे रोज की तरह साइकिल से स्कूल गया था। दोपहर करीब 3:30 बजे जब वह स्कूल से घर लौट रहा था, तभी घर से महज आधा किलोमीटर दूर सिमराहा में बाइक सवार दो अज्ञात बदमाशों ने उसे निशाना बनाया। बदमाशों ने उसके सिर में गोली मारी और मौके से फरार हो गए।

सिलीगुड़ी तक ले गए परिजन, नहीं बच सकी जान
खून से लथपथ अंकित को तुरंत सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। सहरसा के एक निजी अस्पताल के डॉ. अजय कुमार सिंह ने बताया था कि सिर में गोली लगने के कारण बच्चा कोमा में चला गया था। उसकी जान बचाने की कोशिश में परिजन उसे सिलीगुड़ी भी ले गए, लेकिन वहां के डॉक्टरों ने भी हाथ खड़े कर दिए। निराश परिजन उसे वापस सहरसा ले आए और एक निजी क्लीनिक में वेंटिलेटर पर रखा गया, जहां शुक्रवार सुबह उसने अंतिम सांस ली।

ये भी पढ़ें: मधुबनी में अवैध आरा मशीन की जांच के दौरान वन विभाग की टीम पर जानलेवा हमला, तीन कर्मी घायल

सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस 
सहरसा सदर थाना अध्यक्ष सुबोध कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। फिलहाल परिजनों की ओर से थाने में कोई लिखित आवेदन नहीं दिया गया है। वहीं, सदर एसडीपीओ आलोक कुमार ने कहा कि पुलिस हर एंगल से मामले की गहन जांच कर रही है। वारदात के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है, ताकि बाइक सवार हमलावरों की जल्द पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed