सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: arms dealer arrested near Indo Nepal border in Supaul Bihar police SSB joint operation

Bihar: विस चुनाव से पहले इंडो-नेपाल बॉर्डर पर बड़ी कार्रवाई, 99 जिंदा कारतूस के साथ दो हथियार तस्कर गिरफ्तार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुपौल Published by: कोसी ब्यूरो Updated Tue, 30 Sep 2025 04:43 PM IST
विज्ञापन
सार

Bihar News: वीरपुर एसडीपीओ सुरेंद्र कुमार ने बताया कि बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सीमावर्ती इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। आर्म्स और शराब तस्करी पर रोक लगाने के लिए लगातार संयुक्त अभियान चलाए जा रहे हैं।

Bihar News: arms dealer arrested near Indo Nepal border in Supaul Bihar police SSB joint operation
कार्रवाई की जानकारी देते एसएसबी कमांडेंट व वीरपुर एसडीपीओ। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

आगामी बिहार विधानसभा चुनाव से पहले भारत-नेपाल सीमा से सटे सुपौल जिले में सुरक्षा एजेंसियों ने बड़ी सफलता हासिल की है। एसएसबी और बिहार पुलिस की संयुक्त टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर वीरपुर थाना क्षेत्र में छापेमारी कर एक बलेनो कार से 99 राउंड जिंदा कारतूस बरामद किया है। इस दौरान दो आर्म्स तस्करों को भी मौके से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार तस्करों की पहचान वीरपुर थाना क्षेत्र निवासी अनिल कुमार और जीतू भगत के रूप में हुई है।

Trending Videos


एसएसबी 45वीं बटालियन वीरपुर के कमांडेंट गौरव सिंह ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कार्रवाई की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि विधानसभा चुनाव से पहले सीमावर्ती इलाके में हथियारों की खेप पहुंचाई जाने वाली है। प्राप्त सूचना के आधार पर वीरपुर में बिहार पुलिस और एसएसबी ने संयुक्त ऑपरेशन चलाया, जिसमें तस्करों को पकड़ा गया। उनके पास से 99 राउंड कारतूस बरामद किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: सीएम नीतीश के इस मंत्री को मिली जान से मारने की धमकी, कार्रवाई में जुटी पुलिस; जानें पूरा मामला

इधर, कमांडेंट ने कहा कि यह चुनाव के पूर्व सुरक्षा के लिहाज से बड़ी उपलब्धि है और गिरफ्तार तस्करों से पूछताछ कर उनके नेटवर्क की गहन जांच की जा रही है। वहीं वीरपुर एसडीपीओ सुरेंद्र कुमार ने बताया कि बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सीमावर्ती इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। आर्म्स और शराब तस्करी पर रोक लगाने के लिए लगातार संयुक्त अभियान चलाए जा रहे हैं।

इसी क्रम में बीती रात गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की गई और भारी मात्रा में कारतूस के साथ दोनों तस्करों को गिरफ्तार किया गया। फिलहाल यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि इतनी बड़ी संख्या में जिंदा कारतूस कहां से आई और कहां सप्लाई की जाने वाली थी। तस्करों के बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंक की जांच भी जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed