{"_id":"68f9de793995e74b6a0c122d","slug":"bihar-news-farmer-murder-land-dispute-in-madhepura-bihar-police-investigation-crime-news-kosi-news-c-1-1-noi1373-3546215-2025-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar Crime: दो फीट जमीन के लिए किसान की ईंट से कुचलकर हत्या, एक साल से चल रहा था विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar Crime: दो फीट जमीन के लिए किसान की ईंट से कुचलकर हत्या, एक साल से चल रहा था विवाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा
Published by: कोसी ब्यूरो
Updated Thu, 23 Oct 2025 07:15 PM IST
विज्ञापन
सार
Crime in Bihar : मधेपुरा में एक किसान की दो फीट जमीन के लिए पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। परिजनों का आरोप है कि चाचा और चचेरे भाइयों ने सिर पर ईंट से वार कर अरविंद कुमार की जान ले ली।
घटना के बाद सदर अस्पताल में रोती बेटी व मौजूद परिजन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
मधेपुरा में गुरुवार की सुबह एक किसान की ईंट से हमला कर हत्या कर दी गई। घटना कुमारखंड थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर चंडीस्थान गांव की है। मृतक की पहचान लक्ष्मीपुर चंडीस्थान वार्ड एक निवासी अरविंद कुमार उर्फ बेचन यादव (48) के रूप में हुई है। घटना को लेकर पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। परिजनों ने बताया कि मृतक का अपने चाचा और चचेरे भाइयों के साथ जमीन विवाद चल रहा था। लगभग दो फीट जमीन को लेकर पिछले एक साल से विवाद जारी था।
बुधवार किस गांव में हुई थी पंचायत
बुधवार की शाम में दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई थी। विवाद सुलझाने को लेकर स्थानीय स्तर पंचायत भी हुई थी। जिसमें सरकारी अमीन से नापी कराने की सहमति बनी। शनिवार को जमीन नापी करवाने का डेट दिया गया था। इसी बीच गुरुवार की सुबह करीब सात बजे आरोपियों ने ईंट से हमला कर दिया, जिससे अरविंद यादव के सिर में गंभीर चोट आई और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। मृतक की बेटी मेघा कुमारी ने बताया कि उनके पिता की हत्या में चाचा बिजेंद्र यादव और चचेरे भाई सुनील यादव, अनिल यादव एवं मुरली यादव शामिल हैं।
पढ़ें: वोट मांगने गए जदयू विधायक कौशल किशोर का जमकर हुआ विरोध, लोगों ने लगाए वापस जाओ के नारे
तीन बेटियों के सर से उठा पिता का साया
उन्होंने बताया कि विवादित जमीन को लेकर अक्सर झड़प होती रहती थी, लेकिन गुरुवार को मामला इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने ईंट से सिर पर वार कर हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही कुमारखंड थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए मधेपुरा सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने बताया कि मृतक के परिजनों के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की जा रही है और आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है। बताया गया कि मृतक के परिवार में पत्नी माला देवी, तीन बेटियां और एक बेटा हैं। एक बेटी की शादी हुई है, दो बेटियां कुंवारी हैं। सबसे छोटा बेटा करीब 18 वर्ष का है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।
Trending Videos