सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Kosi News ›   Bihar News: Four people died in an accident in Madhepura; a collision occurred between a dump truck and a car

Bihar News: बिहार में भीषण हादसे में चार लोगों की मौत, हाइवा और कार के बीच जबरदस्त टक्कर के बाद हुआ ऐसा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधेपुर Published by: आदित्य आनंद Updated Sat, 17 Jan 2026 07:51 AM IST
विज्ञापन
सार

Bihar Road Accident News: हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए। मॉर्निंग वॉक पर निकले लोग कार की हालत देख दंग रह गए। चार लोगों की मौत के बाद सन्नाटा पसरा हुआ है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। जानिए पूरा मामला... 

Bihar News: Four people died in an accident in Madhepura; a collision occurred between a dump truck and a car
हादसे के बाद की तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मधेपुरा शहर में शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा बिजली ऑफिस के सामने उस वक्त हुआ, जब तेज रफ्तार हाइवा और एक कार की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

Trending Videos


मामले की जांच में जुटी पुलिस 

घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने चार लोगों को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन


दो की पहचान हुई, दो की नहीं 
मृतकों की पहचान सोनू कुमार (पिता अशोक साह), निवासी गुलजारबाग वार्ड-20, मधेपुरा और साहिल राज (पिता सुबोध कुमार साह), निवासी वार्ड-13, मस्जिद चौक के रूप में की गई। अन्य दो मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed