सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   bihar news madhepura bp mandal engineering college hostel girl student hanging bihar police investigation

Bihar: इंजीनियरिंग कॉलेज के हॉस्टल में छात्रा का फंदे से लटका मिला शव, कैंपस में मचा हड़कंप; आखिर क्या है वजह?

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा Published by: कोसी ब्यूरो Updated Mon, 02 Feb 2026 09:51 PM IST
विज्ञापन
सार

मधेपुरा के बीपी मंडल इंजीनियरिंग कॉलेज में हॉस्टल की छात्रा खुशबू कुमारी (20) का शव फंदे से लटका मिला। घटना से कॉलेज परिसर में सनसनी फैल गई। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और शव का पोस्टमार्टम कराया गया।

bihar news madhepura bp mandal engineering college hostel girl student hanging bihar police investigation
बीपी मंडल इंजीनियरिंग कॉलेज में लगी भीड़
विज्ञापन

विस्तार

मधेपुरा के बीपी मंडल इंजीनियरिंग कॉलेज के हॉस्टल में सोमवार की शाम एक छात्रा का शव फंदे से लटका मिला, जिससे पूरे कॉलेज परिसर में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान मुजफ्फरपुर निवासी पवन कुमार सिंह की बेटी खुशबू कुमारी (20) के रूप में हुई है। खुशबू सिविल इंजीनियरिंग ब्रांच के दूसरे सेमेस्टर की छात्रा थी और हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रही थी। छात्रों के अनुसार वह कबड्डी की अच्छी खिलाड़ी भी थी।

Trending Videos

जानकारी के अनुसार, सोमवार शाम काफी देर तक खुशबू के कमरे का दरवाजा नहीं खुला। उसकी सहेलियों को संदेह हुआ और उन्होंने दरवाजा खटखटाया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद छात्राओं ने हॉस्टल प्रशासन को घटना की सूचना दी। कॉलेज प्रशासन की मौजूदगी में जब कमरे का दरवाजा खोला गया, तो अंदर खुशबू का शव फंदे से लटका हुआ मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन

मौत के सही कारणों का पता नहीं चल पाया
घटना की जानकारी मिलते ही सिंहेश्वर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर घटनास्थल का मुआयना किया। सदर एसडीएम संतोष कुमार और एएसपी प्रवेंद्र भारती भी मौके पर पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा।


ये भी पढ़ें- Bihar News : बाहुबली अनंत सिंह को बड़ी राहत, जेल से आकर लेंगे विधायक पद की शपथ; कोर्ट ने दी अनुमति

कॉलेज प्रशासन ने घटना की सूचना मुजफ्फरपुर में रह रहे खुशबू के परिजनों को दे दी। परिजनों के घर पहुंचने के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस और कॉलेज प्रबंधन परिजनों के मधेपुरा पहुंचने का इंतजार कर रहे हैं, ताकि उनकी मौजूदगी में कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा सके।

पुलिस अधीक्षक संदीप सिंह ने बताया कि कॉलेज प्रशासन से सूचना मिली थी कि छात्रा अपने कमरे में अंदर से बंद थी। हॉस्टल के छात्रों और कर्मचारियों ने कमरे का गेट तोड़ा और फंदे से लटकी छात्रा को पाया। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
 

बीपी मंडल इंजीनियरिंग कॉलेज में लगी भीड़

बीपी मंडल इंजीनियरिंग कॉलेज में लगी भीड़

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed