{"_id":"68db557ad1378df04907d0d6","slug":"bihar-news-youth-shot-dead-body-recovered-from-auto-madhepura-bihar-police-investigation-kosi-news-c-1-1-noi1373-3464662-2025-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: हरियाणा से लौटे युवक की गोली मारकर हत्या, शव घर के पास ऑटो से बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: हरियाणा से लौटे युवक की गोली मारकर हत्या, शव घर के पास ऑटो से बरामद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा
Published by: कोसी ब्यूरो
Updated Tue, 30 Sep 2025 10:08 AM IST
विज्ञापन
सार
मधेपुरा जिले के गम्हरिया थाना क्षेत्र के ईटवा वार्ड छह में 18 वर्षीय मनीष कुमार को एक गुटीय झगड़े के दौरान गोली लग गई। घायल मनीष को स्थानीय लोगों ने सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित किया।
मृतक मनीष कुमार
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
मधेपुरा जिले के गम्हरिया थाना क्षेत्र के ईटवा वार्ड छह में सोमवार देर शाम एक युवक को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। घायल युवक की पहचान संजय यादव के पुत्र मनीष कुमार (18) के रूप में हुई। घटना के पीछे बताया जा रहा है कि एक ही गुट के युवकों के बीच झगड़ा हुआ था, जिसके बाद गोली चली। गोली मनीष की बांह में लगी और वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में मनीष को सदर अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। चौंकाने वाली बात यह रही कि अस्पताल पहुंचते ही लोग बिना पुलिस को सूचना दिए शव लेकर गांव की ओर निकल गए। घटना की जानकारी मिलते ही गम्हरिया पुलिस सक्रिय हो गई और आरोपियों की तलाश शुरू की। थानाध्यक्ष अकमल हुसैन ने बताया कि मृतक का शव गांव के पास एक ऑटो से बरामद किया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम करवाया और परिजनों को सौंप दिया।
परिजनों ने बताया कि मनीष अपने तीन भाइयों में सबसे छोटा था और हरियाणा में कंपनी में काम करता था। वह करीब 15-20 दिन पहले ही गांव लौटा था। घटना की सूचना मिलते ही उसके माता-पिता हरियाणा से गांव के लिए रवाना हो गए हैं।
पढे़ं: खुले देवी मां दुर्गा पट, पंडालों में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब; रोशनी से सराबोर हुआ मुजफ्फरपुर
Trending Videos

ऑटो चालक ने बताया कि वह अस्पताल के बाहर खड़ा था, तभी दो युवकों ने उसे मनीष को इटवा ले जाने के लिए कहा। रास्ते में ही उन्हें पता चला कि युवक की मौत हो चुकी है। इटवा गांव पहुंचते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने कहा कि अभी तक परिजनों की ओर से कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई है। घटना की असली वजह और दोषियों की पहचान के लिए पुलिस जांच जारी है।