सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Illegal lottery network busted in Supaul, two people arrested including BJP city vice-president

अवैध लॉटरी नेटवर्क का पर्दाफाश: भाजपा नेता समेत दो लोग गिरफ्तार; टिकट सिक्किम या नागालैंड भेजने का खेल जानें

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुपौल Published by: कोसी ब्यूरो Updated Tue, 13 Jan 2026 09:27 PM IST
विज्ञापन
सार

Supaul News: सुपौल में ऑपरेशन क्लीन के तहत पुलिस ने अवैध लॉटरी कारोबार का भंडाफोड़ कर पान दुकानदार और भाजपा नगर उपाध्यक्ष को गिरफ्तार किया। 1050 लॉटरी टिकट, नकद, मोबाइल और कार जब्त हुई। नेटवर्क के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है।

Bihar News: Illegal lottery network busted in Supaul, two people arrested including BJP city vice-president
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

सुपौल जिले में ऑपरेशन क्लीन अभियान के तहत सदर थाना पुलिस ने शहर में सक्रिय अवैध लॉटरी कारोबार का खुलासा करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने छापामारी के दौरान सिक्किम और नागालैंड की कुल 1050 लॉटरी टिकट बरामद की हैं, जो अवैध रूप से बेची जा रही थीं।

Trending Videos

 
गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई
सदर थानाध्यक्ष रामसेवक रावत ने बताया कि सोमवार की शाम पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि शहर में अवैध लॉटरी का कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है। सूचना के सत्यापन के लिए एक पुलिसकर्मी को सादे लिबास में पटेल चौक स्थित एक पान दुकान पर भेजा गया, जहां से पान दुकानदार विकास कुमार साहनी को अवैध लॉटरी टिकट के साथ गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
निशानदेही पर भाजपा नेता की गिरफ्तारी
गिरफ्तार विकास कुमार साहनी की निशानदेही पर पुलिस ने शहर के वार्ड 26 से भाजपा नेता राजेश मंडल को भी गिरफ्तार किया। राजेश मंडल भाजपा नगर उपाध्यक्ष के पद पर था। इस कार्रवाई के बाद भाजपा जिलाध्यक्ष नरेंद्र ऋषिदेव ने कहा कि पार्टी को राजेश की अवैध गतिविधियों की जानकारी नहीं थी और उसके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
 
नकद, मोबाइल और कार सहित लॉटरी टिकट जब्त
छापामारी के दौरान पुलिस ने दोनों आरोपियों के पास से 10,100 रुपये नकद, दो मोबाइल फोन, एक कार संख्या बीआर 11 एजेड 5604 और 05 रुपये मूल्य की कुल 1050 लॉटरी टिकट जब्त की। इनमें 400 टिकट सिक्किम और 650 टिकट नागालैंड की हैं। जब्त कार राजेश मंडल की बताई गई है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

पढ़ें- Bihar News: बीपीएससी शिक्षिका ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, किराए के कमरे में मिला शव; पति से पूछताछ जारी
 
जिले में फैले सप्लाई नेटवर्क की जांच
सूत्रों के अनुसार, जिला मुख्यालय में करीब एक दर्जन लोग लॉटरी टिकट के वेंडर के रूप में सक्रिय हैं। 05 रुपये की लॉटरी टिकट 30 से 40 रुपये में बेची जाती थी। बताया गया है कि खगड़िया निवासी सुरेश यादव जिले में लॉटरी टिकट का मुख्य सप्लायर है, जो राजेश मंडल सहित अन्य वेंडरों को टिकट उपलब्ध कराता था। लॉटरी निकलने पर भुगतान भी इसी चैनल से होता था।
 
सूत्रों के मुताबिक, लॉटरी का इनाम 15 हजार रुपये का होता था। विजेता का टिकट सिक्किम या नागालैंड भेजा जाता था और कई मामलों में इनाम की राशि यूपीआई के माध्यम से वेंडर या खुदरा विक्रेता के खाते में भेजी जाती थी। कमीशन काटकर शेष राशि विजेता को दी जाती थी। सदर थानाध्यक्ष ने बताया कि अवैध लॉटरी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में छापामारी जारी है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed