सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Police Pick Up BPSC Aspirant at Midnight Release Him After Alleged Torture and ten thousand Bribe

Bihar: बीपीएससी अभ्यर्थी को आधी रात घर से उठा ले गई पुलिस, 'थर्ड डिग्री' देने के बाद 10 हजार की घूस लेकर छोड़ा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा Published by: कोसी ब्यूरो Updated Mon, 18 May 2026 09:57 PM IST
विज्ञापन
सार

सहरसा में बीपीएससी अभ्यर्थी को आधी रात घर से उठाकर थर्ड डिग्री देने और पैसे लेकर छोड़ने का आरोप बलवाहाट थाना पुलिस पर लगा है। पीड़ित परिवार ने डीआईजी और एसपी से शिकायत की है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

Bihar Police Pick Up BPSC Aspirant at Midnight Release Him After Alleged Torture and ten thousand Bribe
इलाजरत पीड़ित व जख्म - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार

सहरसा जिले से पुलिस की कथित ज्यादती का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। बलवाहाट थाना पुलिस पर एक बीपीएससी अभ्यर्थी को आधी रात घर से उठाकर थर्ड डिग्री देने और पैसे लेकर छोड़ने का गंभीर आरोप लगा है। मामले को लेकर पीड़ित परिवार ने कोसी रेंज के डीआईजी और सहरसा एसपी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।
Trending Videos


आधी रात घर पहुंची पुलिस
भटपुरा गांव निवासी परमानंद साह ने आरोप लगाया कि उनका 28 वर्षीय बेटा प्रवेश कुमार पटना में रहकर बीपीएससी परीक्षा की तैयारी करता है और 14 मई को घर आया था। परिवार के अनुसार, 16 मई की रात बलवाहाट थाना की महिला पुलिस पदाधिकारी शिल्पी कुमारी करीब दो दर्जन पुलिसकर्मियों के साथ घर पहुंचीं। आरोप है कि बिना वारंट या कोई कारण बताए पुलिस खिड़की खुलवाकर घर में दाखिल हुई और छात्र को जबरन उठाकर थाने ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


50 हजार रुपये मांगने का आरोप
पीड़ित पिता का कहना है कि जब वे बेटे को छुड़ाने थाने पहुंचे तो उनसे 50 हजार रुपये की मांग की गई। काफी विनती करने के बाद 10 हजार रुपये लेकर छात्र को छोड़ा गया।
विज्ञापन


शरीर पर मिले चोट के निशान
परिजनों के मुताबिक, थाने से लौटने के बाद प्रवेश कुमार ठीक से चल भी नहीं पा रहा था। शरीर पर गंभीर चोटों के निशान देख परिजन उसे इलाज के लिए सिमरीबख्तियारपुर अनुमंडल अस्पताल ले गए, जहां से डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए सहरसा सदर अस्पताल रेफर कर दिया। घटना के बाद गांव और आसपास के इलाके में भारी आक्रोश है।

ये भी पढ़ें-  Bihar News: आईआईटी पटना की रिपोर्ट से बढ़ी चिंता, ‘खतरे’ की श्रेणी में इस जिले के नौ पुल

पुलिस और प्रशासन का पक्ष
मामले पर राजू कुमार ने कहा कि युवक को थाने लाने की उन्हें जानकारी नहीं थी और उसके खिलाफ कोई मामला भी दर्ज नहीं है। वहीं, मुकेश कुमार ठाकुर ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed