सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   budget of 153 crore passed in Nagar Parishad board meeting Supaul Bihar news

Bihar News: सुपौल नगर परिषद ने 2026-27 का बजट पारित, शहर के विकास और बुनियादी ढांचे को मिलेगी नई दिशा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुपौल Published by: कोसी ब्यूरो Updated Sat, 28 Feb 2026 08:18 PM IST
विज्ञापन
सार

सुपौल नगर परिषद ने वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट ध्वनिमत से पारित किया। मुख्य पार्षद राघवेंद्र झा ने 6.56 करोड़ रुपये के लाभ वाले कुल 153.63 करोड़ रुपये के बजट को प्रस्तुत किया।

budget of 153 crore passed in Nagar Parishad board meeting Supaul Bihar news
बोर्ड की बैठक में मुख्य पार्षद सहित अन्य। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

सुपौल नगर परिषद का वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट शनिवार को नगर परिषद सभागार में ध्वनिमत से पारित कर दिया गया। मुख्य पार्षद राघवेंद्र झा राघव की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में कुल 6 करोड़ 56 लाख रुपये के लाभ वाला बजट पेश किया गया। मुख्य पार्षद राघवेंद्र झा ने बताया कि यह बजट शहर को स्वच्छ, आधुनिक और नागरिकों के लिए सुविधाजनक बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। बजट में शहर के सर्वांगीण विकास और बुनियादी ढांचे के विस्तार पर विशेष जोर दिया गया है। योजनाओं के पारदर्शी और समयबद्ध क्रियान्वयन को प्राथमिकता दी जाएगी।
Trending Videos


बजट का कुल आंकलन

बजट में कुल 153 करोड़ 63 लाख रुपये की राजस्व और पूंजीगत प्राप्ति का अनुमान लगाया गया है। इसमें आंतरिक स्रोतों से 15.87 करोड़ रुपये की आय और राज्य तथा केंद्र सरकार से 124 करोड़ रुपये का अनुदान शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सड़क, नाला और पार्किंग पर विशेष ध्यान
  • सड़क और नाला निर्माण के लिए 34 करोड़ 58 लाख रुपये का प्रावधान किया गया।
  • जलजमाव की समस्या से निपटने के लिए नालों के निर्माण और मरम्मत पर जोर दिया गया।
  • पार्किंग, वेंडिंग जोन और शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के लिए बजट में अलग से राशि निर्धारित की गई है।
वेतन, पेंशन और अन्य खर्च

कार्यालय कर्मियों के वेतन, पेंशन, एरियर और सेवांत लाभ के लिए 7 करोड़ 39 लाख रुपये का प्रावधान किया गया है।

अन्य विकास कार्य
  • पार्क निर्माण, रेलवे के पूरब क्षेत्र में मुक्तिधाम और शव वाहन हेतु 2 करोड़ रुपये।
  • एमआरएफ विस्तार के लिए 3 करोड़ रुपये।
  • मल्टी लेवल पार्किंग के लिए 1 करोड़ रुपये।
  • लाइब्रेरी निर्माण के लिए 1 करोड़ 1 लाख रुपये का बजट निर्धारित किया गया।
  • साफ-सफाई के लिए उपकरणों की खरीद का प्रस्ताव शामिल है।
  • हटिया और गुदरी बाजार में फुटकर विक्रेताओं के लिए वेंडिंग जोन निर्माण की योजना पर विचार किया गया।
आय के प्रमुख स्रोत
  • प्रॉपर्टी टैक्स से 3 करोड़ 44 लाख रुपये
  • स्टाम्प ड्यूटी से 6 करोड़ 60 लाख रुपये
  • राज्य और केंद्र सरकार से 124 करोड़ रुपये अनुदान
निर्माण होने वाले प्रमुख ढांचे
  • महावीर चौक के पास मल्टी लेवल पार्किंग
  • शहर में नया क्लॉक टॉवर, टॉवर चौक का निर्माण
  • पुरानी सब्जी मंडी (हटिया) में शॉपिंग कॉम्प्लेक्स
  • गुदरी बाजार में वेंडिंग जोन
  • स्टेशन चौक के पास नया मुक्तिधाम
  • लाइब्रेरी निर्माण स्थल निर्धारण शेष, 100-150 बच्चों के बैठने की सुविधा

बैठक में उपस्थित लोग

बैठक में उप मुख्य पार्षद रजिया परवीन, कार्यपालक पदाधिकारी अरविंद कुमार सिंह और सभी वार्ड पार्षद उपस्थित थे। नगर परिषद प्रशासन ने विश्वास जताया कि इस बजट के प्रभावी क्रियान्वयन से शहर में आधारभूत संरचनाओं को मजबूती मिलेगी और नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed