सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Kosi News ›   saharsa matsyagandha lake redevelopment 98 crore project tourism hub

Bihar News: 'मत्स्यगंधा झील को मिलेगी नई पहचान', 98 करोड़ की मेगा परियोजना से सहरसा बनेगा बिहार का टूरिज्म हब

न्यूज डेस्क, अमर उजाला,सहरसा Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Thu, 02 Oct 2025 07:50 AM IST
विज्ञापन
सार

सहरसा में मत्स्यगंधा झील के कायाकल्प के लिए 98 करोड़ की महत्वाकांक्षी परियोजना शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना से इसका शिलान्यास किया था, जिसके बाद स्थानीय विधायक डॉ. आलोक रंजन और डीएम दीपेश कुमार ने स्थल पर कार्यारंभ किया।

saharsa matsyagandha lake redevelopment 98 crore project tourism hub
सहरसा में मत्स्यगंधा झील कायाकल्प परियोजना का शुभारंभ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

सहरसा में मत्स्यगंधा झील के कायाकल्प के लिए 98 करोड़ रुपये की महत्वाकांक्षी परियोजना की शुरुआत हो गई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दो दिन पूर्व पटना से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से इस परियोजना का शिलान्यास किया था। बुधवार को पूर्व मंत्री एवं स्थानीय विधायक डॉ. आलोक रंजन ने जिले के डीएम दीपेश कुमार के साथ स्थल पर कार्य योजना का औपचारिक शुभारंभ किया।
Trending Videos


पर्यटन और आस्था का नया केंद्र बनेगा मत्स्यगंधा झील

विधायक डॉ. आलोक रंजन ने बताया कि इस परियोजना के तहत झील के किनारे 400 मीटर का घाट, वृत्ताकार ग्लास ब्रिज और पार्किंग स्थल का निर्माण होगा। यह झील धार्मिक आस्था का केंद्र तो बनेगी ही, साथ ही इसे राष्ट्रीय स्तर का पर्यटन स्थल भी विकसित किया जाएगा। बिहार का दूसरा ग्लास ब्रिज यहां पर्यटकों के लिए खास आकर्षण का केंद्र होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढे़ं; ऑपरेशन सिंदूर थीम पर सजा दुर्गा पूजा पंडाल, सेना के शौर्य का दिखा अनोखा नजारा

रोजगार और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मिलेगा बढ़ावा

विधायक ने कहा कि इस परियोजना से स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। हस्तशिल्प, होटल और परिवहन क्षेत्र में हजारों लोगों को काम मिलेगा। इससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी और सहरसा जिले को पर्यटन मानचित्र पर नई पहचान मिलेगी।

आधुनिक सुविधाओं से होगा कायाकल्प

परियोजना के अंतर्गत अनुभव केंद्र, शौचालय परिसर (शिशु देखभाल कक्ष सहित), स्मृति चिन्ह दुकान, परावर्तन कुंड, विशाल वृक्ष प्रतिरूप, संगीतमय फव्वारा, सेल्फी प्वाइंट, भोजनालय, प्रशासनिक भवन, शहरी हाट, वृत्ताकार लॉन, विशाल वाहन पार्किंग और भव्य मुख्य द्वार जैसी आधुनिक सुविधाएं विकसित की जाएंगी।

यह परियोजना केवल सौंदर्यीकरण का काम नहीं है, बल्कि सहरसा के सर्वांगीण विकास, रोजगार और समृद्धि के अवसर सृजित करने का संकल्प है। विधायक डॉ. आलोक रंजन ने इस ऐतिहासिक पहल के लिए एनडीए सरकार का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed