सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Two Cousins death On Road Accident , Angry Relatives Vandalize Sadar Hospital Alleging Medical Negligence

Bihar: सड़क हादसा में दो युवकों की मौत पर परिजन ने अस्पताल में काटा हंगामा, डॉक्टर पर लगे गंभीर आरोप

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा Published by: कोसी ब्यूरो Updated Sat, 28 Feb 2026 10:49 PM IST
विज्ञापन
सार

बिहार के सहरसा जिले में सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल दो युवकों की मौत के बाद सदर अस्पताल में हंगामा मच गया। परिजन ने डॉक्टर की लापरवाही का आरोप लगाते हुए स्ट्रेचर और अन्य सामान में तोड़फोड़ की।

Two Cousins death On Road Accident , Angry Relatives Vandalize Sadar Hospital Alleging Medical Negligence
दो युवकों की मौत पर परिजन ने अस्पताल में किया हंगामा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बिहार के सहरसा जिले में शनिवार देर रात सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल दो युवकों की मौत के बाद सदर अस्पताल में हंगामा मच गया। आक्रोशित परिजनों ने स्ट्रेचर और अन्य सामान में तोड़फोड़ की और डॉक्टर की लापरवाही का आरोप लगाया।

Trending Videos

अज्ञात वाहन ने बुलेट को कुचला

विज्ञापन
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, मृतक युवकों की पहचान 25 वर्षीय मोहम्मद उमर (पिता: मो. सुब्हान) और 22 वर्षीय मोहम्मद अलीशेर (पिता: मो. मजलिस) के रूप में हुई है। दोनों बिहरा थाना क्षेत्र के बिजलपुर वार्ड नंबर 1 के रहने वाले चचेरे भाई थे। घटना के समय दोनों मुरली गांव से रहा चौक के रास्ते अपने घर लौट रहे थे, तभी एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें कुचल दिया।

डॉक्टर ने किया रेफर, मौत
हादसे में घायल दोनों युवकों को स्थानीय लोगों की मदद से परिजनों ने तुरंत सहरसा सदर अस्पताल पहुंचाया। परिजनों का आरोप है कि डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बजाय उन्हें तुरंत रेफर कर दिया, जिससे दोनों की मौत हो गई। मौत की खबर सुनते ही परिजन आक्रोशित हो गए और करीब 15 मिनट तक अस्पताल में तोड़फोड़ की। परिजन ने आरोपी डॉक्टर पर सख्त कार्रवाई की मांग की।

पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई
हंगामे की सूचना मिलते ही सहरसा सदर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस की समझाइश और आश्वासन के बाद मामला शांत हुआ। सदर थानाध्यक्ष सुबोध कुमार ने बताया कि दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। वहीं, सिविल सर्जन डॉ. राज नारायण प्रसाद ने कहा कि घटना उनके संज्ञान में है और पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed