सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   madhepura-car-accident-facebook-live-three-friends-dead-one-missing-bihar-news

Bihar News: दर्दनाक सड़क हादसे में तीन दोस्तों की मौत, एक अब भी लापता; मेला देखकर लौट रहे थे घर

न्यूज डेस्क, अमर उजाला,मधेपुरा Published by: कोसी ब्यूरो Updated Sat, 28 Mar 2026 04:46 PM IST
विज्ञापन
सार

मधेपुरा में तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पुल से नीचे पानी में गिर गई, जिसमें तीन दोस्तों की मौत हो गई और एक युवक अब भी लापता है। हादसे से पहले का फेसबुक लाइव वीडियो सामने आने के बाद मामला और चर्चा में है।

madhepura-car-accident-facebook-live-three-friends-dead-one-missing-bihar-news
अस्पताल परिसर में जुटी परिजनों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मधेपुरा में एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन दोस्तों की मौत हो गई, जबकि एक युवक अब भी लापता है। घटना से पहले का एक फेसबुक लाइव वीडियो भी सामने आया है, जिसमें चारों दोस्त मस्ती करते नजर आ रहे हैं।

Trending Videos

जानकारी के अनुसार, चारों युवक ग्वालपाड़ा के नोहर से मेला देखकर मधेपुरा लौट रहे थे। इसी दौरान देर रात ग्वालपाड़ा प्रखंड अंतर्गत अरार घाट पुल के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर बिजली के पोल को तोड़ते हुए नीचे पानी में जा गिरी। हादसा इतना भीषण था कि कार का अधिकांश हिस्सा पानी में डूब गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे से करीब एक घंटे पहले चारों दोस्त सोशल मीडिया पर फेसबुक लाइव कर रहे थे। करीब तीन मिनट के इस वीडियो में वे भोजपुरी गानों पर झूमते और मस्ती करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में कई बार कार के स्पीडोमीटर पर भी फोकस किया गया, जिसमें गाड़ी की रफ्तार करीब 140 किलोमीटर प्रति घंटा दिखाई दे रही है।

कार पानी में गिरी हुई दिखाई दी
घटना के प्रत्यक्षदर्शी पान दुकानदार राजीव कुमार ने बताया कि रात में वे अपनी दुकान के अंदर सो रहे थे। तभी अचानक तेज टक्कर और किसी चीज के गिरने की आवाज सुनाई दी। बाहर निकलने पर उन्होंने देखा कि दो बिजली के पोल और पास की एक दुकान क्षतिग्रस्त हो चुकी थी। मोबाइल की रोशनी में नीचे झांकने पर कार पानी में गिरी हुई दिखाई दी, जिसमें केवल पिछला हिस्सा नजर आ रहा था।

उन्होंने तुरंत डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पूरी रात स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से राहत एवं बचाव कार्य चलता रहा। रात में ही कार के अंदर से दो शव बरामद कर लिए गए थे, जबकि तीसरा शव शनिवार सुबह करीब 7 बजे निकाला गया।

ये भी पढ़ें- BSEB Result : मैट्रिक की परीक्षा का रिजल्ट आज नहीं, बिहार बोर्ड कब करेगा परिणाम जारी? वजह भी जानिए

फिलहाल चौथे युवक सागर कुमार की तलाश जारी है। मृतकों की पहचान घनश्याम कुमार (28), अंकित कुमार (26) और बसंत कुमार (23) के रूप में हुई है। घनश्याम कार चला रहा था और पेशे से ड्राइवर था। वह परिवार में इकलौता भाई था और उसकी अभी शादी नहीं हुई थी। अंकित कुमार बीएड और सीटीईटी पास कर चुके थे तथा शिक्षक भर्ती परीक्षा की तैयारी के साथ-साथ बच्चों को ट्यूशन भी पढ़ाते थे। वहीं बसंत कुमार बीएड द्वितीय वर्ष का छात्र था।

चारों आपस में करीबी मित्र थे और साथ में मेला घूमकर लौट रहे थे। इस हादसे ने तीन परिवारों की खुशियां छीन ली हैं, जबकि एक परिवार अब भी अपने बेटे के मिलने की उम्मीद में इंतजार कर रहा है। पुलिस ने तीनों शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed