सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   Bihar Crime: Mobile shop owner kidnapped in Begusarai family files complaint at police station

Bihar Crime: बेगूसराय में मोबाइल व्यवसायी का अपहरण, परिजनों ने थाने में दर्ज कराई शिकायत; पुलिस जांच में जुटी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय Published by: मुंगेर ब्यूरो Updated Thu, 25 Dec 2025 08:46 PM IST
विज्ञापन
सार

Bihar: बेगूसराय के लोहियानगर में मोबाइल व्यवसायी सुमित कुमार लापता हो गए। परिजनों ने अपहरण की आशंका जताई। सीसीटीवी में मारपीट देखी गई। पुलिस संदिग्धों की पहचान कर रही है और जल्द बरामदगी का प्रयास जारी है।

Bihar Crime: Mobile shop owner kidnapped in Begusarai family files complaint at police station
पीड़ित - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

बेगूसराय से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक मोबाइल व्यवसायी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया है। करीब 24 घंटे बीत जाने के बावजूद उसका कोई सुराग नहीं मिला है। परिजनों ने अपहरण की आशंका जताई है, जिससे जिले में चिंता का माहौल है।

Trending Videos

यह मामला लोहियानगर थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 26, पनहास का है। मनोज कुमार सिंह के पुत्र, सन्नी कुमार ने अपने भाई सुमित कुमार के अपहरण की शिकायत थाने में दर्ज कराई है। सन्नी कुमार ने बताया कि वह और उनका भाई दोनों मोबाइल व्यवसाय करते हैं। मंगलवार की रात दुकान बंद करने के बाद दोनों भाई अपने-अपने घर के लिए निकले, लेकिन दो दिन बीत जाने के बाद भी सुमित कुमार घर नहीं पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने अपने स्तर पर खोजबीन करते हुए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज जांची। फुटेज में कुछ लोग सुमित कुमार के साथ मारपीट करते हुए दिखाई दिए। इसके आधार पर परिजनों ने लोहियानगर थाने में सुमित कुमार के अपहरण की शिकायत दर्ज कराई।


पढ़ें: विधायक अजीत कुमार ने लिया ‘नया कांटी’ बनाने का संकल्प, उमड़ा जनसैलाब; अपराधियों को दी खुली चेतावनी

परिजनों का कहना है कि मारपीट की घटना गंभीर है और इस घटना से स्थानीय व्यवसायियों में भय का माहौल है। लोग चेतावनी दे रहे हैं कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो अपराधियों का मनोबल बढ़ सकता है।

इस मामले पर सदर डीएसपी-1, आनंद पांडे ने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्धों की पहचान की जा रही है और जल्द ही सुमित कुमार को सुरक्षित बरामद करने का प्रयास किया जाएगा। पुलिस ने परिजनों को हरसंभव मदद और कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed