सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   bihar-government-car-attempted-abduction-e-rickshaw-driver-sheikhpura

Munger News: बिहार में ‘सरकारी गाड़ी’ से टोटो चालक के अपहरण का प्रयास, पुलिस की भूमिका पर उठे सवाल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर Published by: मुंगेर ब्यूरो Updated Thu, 19 Mar 2026 07:25 PM IST
विज्ञापन
सार

Munger News: शेखपुरा में “बिहार सरकार” लिखी गाड़ी से टोटो चालक मोहम्मद छोटु का कथित अपहरण किया गया। घटना की सूचना पर यातायात थाना अध्यक्ष सदाशिव कुमार साहा ने नाकाबंदी कर वाहन और आरोपियों को बरामद किया, लेकिन पुलिस ने जांच के बावजूद वाहनों को थोड़ी देर में छोड़ दिया, जिससे लोगों में प्रशासनिक कार्रवाई पर सवाल उठे हैं।

bihar-government-car-attempted-abduction-e-rickshaw-driver-sheikhpura
थाना में लगी टोटो और कार
विज्ञापन

विस्तार

शेखपुरा जिले के टाउन थाना क्षेत्र के चांदनी चौक के पास टोटो चालक मोहम्मद छोटु के अपहरण का मामला सामने आया है। आरोप है कि बिहार सरकार लिखी गाड़ी में सवार दो व्यक्तियों ने टोटो चालक को मार-पीट कर जबरन गाड़ी में बिठाने की कोशिश की। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

Trending Videos


टोटो और गाड़ी की टक्कर के बाद अपहरण की कोशिश
घटना गुरुवार को हुई, जब चांदनी चौक और कटरा चौक के बीच टोटो और गाड़ी की टक्कर हुई। कथित रूप से प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी अभिषेक आनंद गाड़ी से बाहर निकले और टोटो चालक को जबरन अपनी गाड़ी में बैठा लिया। घटना की सूचना यातायात पुलिस के सिपाही ने तत्काल यातायात थाना अध्यक्ष सदाशिव कुमार साहा को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


नाकाबंदी कर गाड़ी को पकड़ा
यातायात थानाध्यक्ष ने तुरंत आसपास के थानों को सूचना देकर नाकाबंदी कर वाहन जांच करने का आदेश दिया। नाकाबंदी के दौरान गाड़ी मेहुस मोड़ के पास बरामद की गई और दोनों व्यक्तियों तथा टोटो चालक को थाने लाया गया। पीड़ित टोटो चालक ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि वह जबरन गाड़ी में बैठाया गया था और पुलिस के आने तक मार-पीट का सामना करना पड़ा।

ये भी पढ़ें: समृद्धि यात्रा: कजरा में सौगातों की झड़ी, विपक्ष पर प्रहार; व्यवस्थाओं की कमी और अधूरी उम्मीदों ने छोड़ी कसक

बिना कार्रवाई के पुलिस ने छोड़ी गाड़ी
हालांकि, पूरे मामले में पुलिस की भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं। गंभीर अपराध होने के बावजूद जांच के नाम पर दोनों वाहनों को दो घंटे के भीतर थाने से बिना कार्रवाई के छोड़ दिया गया। इस कार्रवाई ने स्थानीय लोगों में नाराजगी और चर्चा का विषय पैदा कर दिया है। इस घटना ने न केवल अपहरण की गंभीरता को उजागर किया है, बल्कि प्रशासन और पुलिस की प्रतिक्रिया पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोग अब कार्रवाई की निष्पक्षता और जवाबदेही की मांग कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed