{"_id":"6a0afde870ec56cd12069242","slug":"bihar-many-killed-in-horrific-nh-31-crash-after-truck-tyre-burst-scorpio-and-tempo-mangled-2026-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: एनएच-31 पर भीषण हादसा, टायर फटते ही पलटा ट्रक; स्कॉर्पियो और टेंपो के उड़े परखच्चे, छह की दर्दनाक मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: एनएच-31 पर भीषण हादसा, टायर फटते ही पलटा ट्रक; स्कॉर्पियो और टेंपो के उड़े परखच्चे, छह की दर्दनाक मौत
Mon, 18 May 2026 05:24 PM IST
मुंगेर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया
Published by: मुंगेर ब्यूरो
Updated Mon, 18 May 2026 05:24 PM IST
सार
खगड़िया में एनएच-31 पर तेज रफ्तार ट्रक का टायर फटने से बड़ा हादसा हो गया। अनियंत्रित ट्रक स्कॉर्पियो और टेंपो से टकरा गया, जिसमें डेढ़ महीने के मासूम समेत छह लोगों की मौत हो गई। कई लोग घायल हैं और पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
खगड़िया में भीषण सड़क हादसा
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
खगड़िया जिले एनएच-31 पर मंगलवार को एक भीषण सड़क हादसे में डेढ़ महीने के मासूम समेत छह लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब तेज रफ्तार ट्रक का टायर अचानक फट गया और वह अनियंत्रित होकर स्कॉर्पियो और टेंपो से जा टकराया। हादसे में कई लोग गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं।
टायर फटते ही बेकाबू हुआ ट्रक
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, होटल के समीप गुजर रहे ट्रक का चक्का अचानक फट गया। इसके बाद चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा। बेकाबू ट्रक पहले सामने चल रही स्कॉर्पियो से टकराया और फिर टेंपो को रौंदते हुए सड़क किनारे पलट गया। हादसा इतना भयावह था कि मौके पर ही तीन बच्चों और तीन महिलाओं की मौत हो गई। टक्कर की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य शुरू किया।
मौके पर पहुंची पुलिस और प्रशासन
घटना की सूचना मिलते ही मुकुल कुमार रंजन, दीपक कुमार मोदी और स्थानीय जनप्रतिनिधि बाबूलाल शौर्य मौके पर पहुंचे। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों और मृतकों को तुरंत सदर अस्पताल पहुंचाया। घायलों का इलाज जारी है, जबकि मृतकों की पहचान कराने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- Bihar News: भगवान भरोसे मेले की सुरक्षा! ड्यूटी छोड़ थिएटर में डांस देखते दिखे पुलिसकर्मी; मचा हड़कंप
कुछ देर बाधित रहा यातायात
पुलिस अधिकारियों के अनुसार शुरुआती जांच में हादसे की वजह ट्रक का टायर फटना माना जा रहा है। दुर्घटना के बाद एनएच-31 पर कुछ समय तक यातायात प्रभावित रहा, जिसे बाद में सामान्य कराया गया। इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सड़क सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और भारी वाहनों की नियमित जांच कराने की मांग की है।