सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   Bihar News: Bank branch manager arrested in fraud case news in hindi

Bihar News: ठगी के मामले में बैंक शाखा प्रबंधक गिरफ्तार, अधिक ब्याज का लालच देकर उड़ाए लाखों; पुलिस ने दबोचा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर Published by: शबाहत हुसैन Updated Sun, 30 Nov 2025 04:00 PM IST
विज्ञापन
सार

Bihar Crime: एसआई अनिल सिंह ने बताया कि आरोपी पर कोतवाली थाना में भी 20 लाख रुपये की ठगी का मामला दर्ज है। वर्तमान में वह पूर्वी चंपारण जिले के रक्सौल स्थित इंडियन ओवरसीज बैंक में शाखा प्रबंधक के पद पर कार्यरत था।

Bihar News: Bank branch manager arrested in fraud case news in hindi
आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

मुंगेर के तारापुर थाना पुलिस ने एक साल पुराने ठगी के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए इंडियन ओवरसीज बैंक, रक्सौल के शाखा प्रबंधक गुलशन कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। एसआई अनिल सिंह के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने रक्सौल थाना पुलिस की सहायता से आरोपी को उसके कार्यस्थल से हिरासत में लेकर तारापुर लाया, जहां से उसे जेल भेजे जाने की तैयारी की जा रही है।

Trending Videos

मामला हरपुर थाना क्षेत्र निवासी अमरनाथ पासवान द्वारा दर्ज कराए गए आवेदन से संबंधित है। आरोप है कि उस समय मुंगेर में पदस्थापित शाखा प्रबंधक गुलशन कुमार ने अधिक ब्याज देने का लालच देकर उनकी मां कौशल्या देवी से 9 लाख 90 हजार रुपये तारापुर स्थित केनरा बैंक से आरटीजीएस के माध्यम से अपने एवं ललिता देवी के खातों में ट्रांसफर करा लिए। जब पीड़ित परिवार ने राशि वापस मांगनी शुरू की तो आरोपी टालमटोल करता रहा और अंततः पैसे लौटाने से इंकार कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढे़ं; नालंदा में दो बरातियों के बीच मारपीट-रोड़ेबाजी, फायरिंग करने का भी वीडियो आया सामने; जांच जारी

एसआई अनिल सिंह ने बताया कि आरोपी पर कोतवाली थाना में भी 20 लाख रुपये की ठगी का मामला (कांड संख्या 201/24) दर्ज है। वर्तमान में वह पूर्वी चंपारण जिले के रक्सौल स्थित इंडियन ओवरसीज बैंक में शाखा प्रबंधक के पद पर कार्यरत था। पुलिस ने बताया कि आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया जाएगा।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed