{"_id":"69e6567cd29b1e98950539c6","slug":"bihar-news-in-begusarai-bihar-two-police-station-area-murdered-in-husband-wife-relationship-munger-news-c-1-1-noi1442-4190821-2026-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: बेगूसराय में डबल क्राइम से हड़कंप, टंकी से मिला युवक का शव; बछवाड़ा में विवाहिता की संदिग्ध मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: बेगूसराय में डबल क्राइम से हड़कंप, टंकी से मिला युवक का शव; बछवाड़ा में विवाहिता की संदिग्ध मौत
Mon, 20 Apr 2026 10:38 PM IST
मुंगेर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
Published by: मुंगेर ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2026 10:38 PM IST
सार
बेगूसराय में दो अलग-अलग घटनाओं ने इलाके में सनसनी फैला दी है। जीरोमाइल थाना क्षेत्र में 35 वर्षीय जगदीप पासवान का सड़ा-गला शव हर्ल टाउनशिप की टंकी से बरामद हुआ, जिसमें पत्नी पर हत्या कर शव छिपाने का आरोप लगा है। पुलिस ने पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन
(प्रतीकात्मक फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बेगूसराय में दो अलग-अलग घटनाओं ने लोगों को झकझोर कर रख दिया है। एक ओर जीरोमाइल थाना क्षेत्र में पति की निर्मम हत्या कर शव छिपाने का आरोप पत्नी पर लगा है, जबकि दूसरी ओर बछवाड़ा थाना क्षेत्र में एक विवाहिता की फांसी लगाकर हत्या किए जाने का आरोप उसके ससुराल वालों पर लगाया गया है। दोनों घटनाओं के बाद पूरे जिले में सनसनी फैल गई है और पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है।
सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
जीरोमाइल पुलिस को स्थानीय लोगों की सूचना पर हर्ल टाउनशिप परिसर से एक 35 वर्षीय युवक का शव बरामद हुआ। मृतक की पहचान पपरौर पंचायत के वार्ड नंबर 6 निवासी स्वर्गीय रामचंद्र पासवान के पुत्र जगदीप पासवान के रूप में हुई है। शव काफी सड़ चुका था, जिसके कारण अंतिम पहचान उसकी मां फूला देवी ने की। जानकारी के मुताबिक, जगदीप पासवान 11 अप्रैल, शनिवार की शाम घर से निकले थे और इसके बाद वापस नहीं लौटे। उनकी मां फूला देवी लगातार बेटे की तलाश कर रही थीं, लेकिन न तो उन्होंने और न ही पत्नी विभा देवी ने जीरोमाइल पुलिस को गुमशुदगी की कोई सूचना दी। फूला देवी जब भी अपने बेटे के बारे में पूछती थीं, तो उनकी बहू विभा देवी यह कहकर टाल देती थीं कि जगदीप दिल्ली गए हुए हैं।
दुर्गंध आने पर हुआ खुलासा, टंकी से निकाला गया शव
19 अप्रैल की शाम जब कुछ महिलाएं हर्ल टाउनशिप पोखर के उत्तर दिशा में लकड़ी चुन रही थीं, तब उन्हें पास की एक टंकी से तेज दुर्गंध महसूस हुई। इसके बाद स्थानीय लोगों ने जीरोमाइल ओपी को सूचना दी। सूचना मिलते ही ओपी अध्यक्ष मनीष कुमार के नेतृत्व में पुलिस मौके पर पहुंची और टंकी से शव को बाहर निकालकर अपने कब्जे में ले लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय भेजा गया। हालांकि परिजनों की मांग पर कोर्ट के निर्देश से शव को पोस्टमार्टम के लिए दरभंगा भेजे जाने की जानकारी सामने आई है।
विज्ञापन
पत्नी हिरासत में, पुलिस कर रही पूछताछ
मामले में मृतक की मां फूला देवी द्वारा संदेह जताने के बाद पुलिस ने जगदीप पासवान की पत्नी विभा देवी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। सोमवार को फूला देवी ने अपनी पुत्रवधू विभा देवी (पपरौर वार्ड 3) पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
दूसरी घटना: विवाहिता का शव फंदे से लटका मिला
वहीं, जिले के बछवाड़ा थाना क्षेत्र के रुदौली पंचायत वार्ड संख्या 7 में सोमवार को एक विवाहिता का शव फंदे से लटका मिलने की सूचना से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान स्थानीय निवासी राजू सहनी की 35 वर्षीय पत्नी मनीषा कुमारी के रूप में हुई है। घटना को लेकर मृतका की बहन ने मनीषा के पति और सास पर फांसी लगाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। थाना अध्यक्ष परेंद्र कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेजने की प्रक्रिया की जा रही है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि मामले में आवेदन मिलने के बाद केस दर्ज कर आगे की जांच शुरू की जाएगी।