फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News In Begusarai love affair young age boy gun shot injured

Bihar: बेगूसराय में एक ही दिन दो घटना, एक तरफ पुलिस हिरासत से युवक फरार, दूसरी तरफ प्रेम प्रसंग में चली गोली

Wed, 15 Apr 2026 10:50 PM IST
मुंगेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय Published by: मुंगेर ब्यूरो Updated Wed, 15 Apr 2026 10:50 PM IST
सार

Bihar: बेगूसराय में दो अलग-अलग घटनाओं ने कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए। नावकोठी थाना से एक संदिग्ध युवक वेंटिलेटर तोड़कर फरार हो गया, जबकि साहेबपुर कमाल क्षेत्र में प्रेम प्रसंग से जुड़े विवाद में एक युवक का अपहरण कर उसे गोली मार दी गई। घायल युवक की हालत गंभीर बनी हुई है और पुलिस दोनों मामलों की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
Bihar News In Begusarai love affair young age boy gun shot injured
जख्मी युवक का चल रहा है इलाज

विस्तार

बिहार के बेगूसराय में दो अलग-अलग घटनाओं ने पुलिस व्यवस्था और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। एक ओर जहां नावकोठी थाना से एक संदिग्ध युवक वेंटिलेटर तोड़कर फरार हो गया, वहीं दूसरी ओर साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र में प्रेम प्रसंग को लेकर चल रहे पुराने विवाद में एक युवक को अगवा कर गोली मार दी गई। दोनों घटनाओं से जिले में कानून-व्यवस्था को लेकर चर्चा तेज हो गई है।

विज्ञापन

थाना से संदिग्ध फरार, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

विज्ञापन
बेगूसराय के नावकोठी थाना से एक संदिग्ध युवक फरार हो गया। बताया जा रहा है कि पुलिस एक लूटकांड के सिलसिले में संदिग्धों से पूछताछ कर रही थी। इसी दौरान पीरनगर क्षेत्र से लाए गए एक युवक को थाने में रखा गया था, लेकिन उसकी औपचारिक गिरफ्तारी नहीं हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

बिना निगरानी का फायदा उठाकर भागा युवक

रात करीब नौ बजे तक पूछताछ के बाद युवक को बिना हथकड़ी और बिना कड़ी निगरानी के रखा गया। इसी का फायदा उठाते हुए उसने थाना के कंप्यूटर कक्ष के पीछे लगे वेंटिलेटर को तोड़ दिया और अंधेरे का लाभ उठाकर थाना से फरार हो गया। इस घटना की जानकारी मिलते ही थाने में हड़कंप मच गया।

छापेमारी जारी, अब तक नहीं मिला सुराग
थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने इलाके की घेराबंदी कर छापेमारी शुरू कर दी है। पीरनगर और आसपास के संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है, लेकिन अब तक युवक का कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

प्रेम प्रसंग में युवक का अपहरण कर मारी गोली
दूसरी घटना साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के विष्णुपुर आहोक गांव में घटी, जहां प्रेम प्रसंग को लेकर लंबे समय से चल रहा विवाद हिंसक रूप ले बैठा। बदमाशों ने एक युवक को घर के पास से जबरन उठाकर उसकी बेरहमी से पिटाई की और बाद में उसके सिर में गोली मार दी।

घायल युवक की पहचान, हालत गंभीर
जख्मी युवक की पहचान सूरज सिंह के पुत्र गुलशन कुमार (30) के रूप में की गई है। परिजनों के अनुसार, गुलशन के छोटे भाई विभीषण कुमार ने गांव की ही मुनमुन कुमारी से करीब ढाई साल पहले प्रेम विवाह किया था। इसी शादी को लेकर दोनों परिवारों के बीच तब से विवाद चल रहा था।

रंजिश में वारदात को दिया अंजाम
आरोप है कि इसी रंजिश में देर रात हथियारबंद लोग गुलशन को घर के पास से जबरन उठा ले गए। उसे बाइक पर बैठाकर बहियार की ओर ले जाया गया, जहां पहले उसकी जमकर पिटाई की गई और फिर उसके सिर में गोली मार दी गई।

ये भी पढ़ें: तीन साल का प्यार, तीन मिनट में खत्म! मंडप से भागा प्रेमी, दुल्हन को ले गए परिजन

निजी अस्पताल में चल रहा इलाज
घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और गंभीर रूप से घायल गुलशन को इलाज के लिए बेगूसराय के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed