फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Tragic Accident in Jamui One Dead and Two Injured in Head-On Collision Between Two Bikes

Bihar News: जमुई में दर्दनाक हादसा; आंजन नदी पुल के पास दो बाइकों की टक्कर में एक की मौत, दो घायल

Mon, 20 Apr 2026 11:29 AM IST
मुंगेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर Published by: मुंगेर ब्यूरो Updated Mon, 20 Apr 2026 11:29 AM IST
सार

Bihar News: जमुई के मलयपुर थाना क्षेत्र में आंजन नदी पुल के पास दो बाइकों की भीषण टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए। हादसे में भरोसी साह की मौत हुई, जबकि सचिन कुमार और कविता कुमारी घायल हैं। पुलिस जांच जारी है।

विज्ञापन
Tragic Accident in Jamui One Dead and Two Injured in Head-On Collision Between Two Bikes
भीषण सड़क हादसे में एक की मौत - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

बिहार के जमुई जिले से एक भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है, जहां मलयपुर थाना क्षेत्र में आंजन नदी पुल के पास दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक की पहचान झाझा थाना क्षेत्र के धमना गांव निवासी भरोसी साह के रूप में हुई है। हादसे के बाद उनके परिवार में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, यह दुर्घटना जमुई-मलयपुर स्टेशन रोड पर रविवार देर रात हुई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बाइकों पर सवार लोग सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में सचिन कुमार और कविता कुमारी शामिल हैं, जो क्रमशः बिजुआही और उझंडी गांव के निवासी हैं।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि सचिन कुमार अपनी साली कविता कुमारी को बाइक से घर छोड़ने जा रहे थे, तभी सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी टक्कर हो गई।

ये भी पढ़ें-  नीतीश कुमार के नेतृत्व में विधायक दल की बैठक जारी, किसे चुना जाएगा 84 विधायकों का नेता?
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही मलयपुर थाना अध्यक्ष सौरव शेखर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को जमुई सदर अस्पताल भेजा गया। इलाज के दौरान भरोसी साह ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारणों का पता लगाने का प्रयास जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed