सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   Bihar News: Police uncover fake cigarette factory in Munger news in hindi

Bihar News: मुंगेर में नकली सिगरेट फैक्टरी का पर्दाफाश, 85.50 लाख नकद और हथियारों के साथ तीन गिरफ्तार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर Published by: मुंगेर ब्यूरो Updated Thu, 25 Dec 2025 08:09 PM IST
विज्ञापन
सार

Bihar: मुंगेर पुलिस ने वासुदेवपुर थाना क्षेत्र के नयागांव में नकली सिगरेट फैक्टरी का भंडाफोड़ किया है। छापेमारी में तीन आरोपित गिरफ्तार हुए है। पुलिस ने 85.50 लाख नकद, चार देशी पिस्टल और सिगरेट बनाने के उपकरण बरामद किए।

Bihar News: Police uncover fake cigarette factory in Munger news in hindi
रुपए जब्त - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

मुंगेर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नकली सिगरेट बनाने वाली एक अवैध फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। यह कार्रवाई वासुदेवपुर थाना क्षेत्र के नयागांव में की गई, जहां लंबे समय से नकली सिगरेट का निर्माण किया जा रहा था।

Trending Videos

पुलिस की छापेमारी के दौरान मौके से सिगरेट निर्माण में प्रयुक्त कई मशीनें और उपकरण बरामद किए गए। इसके साथ ही पुलिस ने चार देशी पिस्टल और 85 लाख 50 हजार रुपये नकद भी जब्त किए हैं। इस मामले में तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढे़ं: शक के आधार पर खाद्यान्न ढोने वाले दो ट्रक जब्त, कागजातों की जांच में जुटी पुलिस

पुलिस अधीक्षक ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि यह एक संगठित गिरोह है, जो काफी समय से नकली सिगरेट का निर्माण कर बिहार के विभिन्न जिलों के साथ-साथ उड़ीसा राज्य में भी इसकी सप्लाई कर रहा था। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान मो. तौफीक, मो. अकबर और मो. मुकीर के रूप में की गई है।

एसपी ने बताया कि मामले की गहन जांच की जा रही है और गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस की इस कार्रवाई को अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी सफलता के रूप में देखा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed