{"_id":"695553cfd3638f8bb70be80c","slug":"bihar-news-stf-encounter-naxali-begusarai-encounter-munger-news-c-1-1-noi1442-3794777-2025-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News : इस बार मुठभेड़ में 50 हजार इनामी नक्सली ढेर, ऑपरेशन लंगड़ा के बीच STF से एनकाउंटर में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News : इस बार मुठभेड़ में 50 हजार इनामी नक्सली ढेर, ऑपरेशन लंगड़ा के बीच STF से एनकाउंटर में मौत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
Published by: मुंगेर ब्यूरो
Updated Wed, 31 Dec 2025 11:25 PM IST
विज्ञापन
सार
Bihar Police : लगातार अपराधियों को पैर में गोली मारकर हाफ एनकाउंटर करने वाली पुलिस ने अब 50 हजार के इनामी नक्सली को मुठभेड़ में मार गिराया है। दोनों तरफ की यह फायरिंग बेगूसराय में हुई।
बेगूसराय में इस बार मुठभेड़ के दौरान मारा गया नक्सली।
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन
विस्तार
बिहार के बेगूसराय में अपराधियों और एसटीएफ (STF) के बीच हुई मुठभेड़ में एक कुख्यात अपराधी मारा गया है। घटना तेघड़ा थाना क्षेत्र के नोनपुर गांव की है। मृतक की पहचान दयानंद मालाकार के रूप में हुई है, जिस पर ₹50,000 का इनाम घोषित था।
Trending Videos
फिलहाल मुठभेड़ स्थल पर पहुंचकर बेगूसराय के एसपी मनीष जांच-पड़ताल में जुटे हैं। उन्होंने बताया कि पूरी कार्रवाई में मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) का पालन किया जा रहा है। एसपी के अनुसार, दोनों ओर से हुई फायरिंग के बाद गहन जांच जारी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि दयानंद मालाकार का लंबा आपराधिक इतिहास था और उस पर नक्सली गतिविधियों व आर्म्स एक्ट से जुड़े कई मामले दर्ज थे। वर्तमान में इलाके में 'कॉम्बिंग ऑपरेशन' तेज कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
इस एनकाउंटर को बेगूसराय पुलिस की बड़ी कामयाबी माना जा रहा है। इस कार्रवाई से क्षेत्र के सक्रिय नक्सली नेटवर्क को करारा झटका लगा है। सुरक्षा के मद्देनजर इलाके में अतिरिक्त बलों की तैनाती कर दी गई है और सर्च ऑपरेशन जारी है। बताया जा रहा है कि नक्सली गतिविधियों की गुप्त सूचना के आधार पर बेगूसराय पुलिस और एसटीएफ ने संयुक्त रूप से सघन अभियान चलाया था। खुद को घिरा देख अपराधी ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में पुलिस ने मोर्चा संभालते हुए जवाबी कार्रवाई की।
इस साल जिले में दो 'हाफ' और अब 'फुल' एनकाउंटर
बीते दो महीनों में बेगूसराय जिले में एक के बाद एक हुए एनकाउंटरों से जिला पुलिस की चर्चा पूरे राज्य में हो रही है। इन कार्यवाइयों से स्पष्ट है कि अपराधियों के बीच पुलिस का खौफ पैदा हो गया है। पहले दो 'हाफ एनकाउंटर' और अब साल 2025 के आखिरी दिन इनामी अपराधी का 'फुल एनकाउंटर' बिहार एसटीएफ और बेगूसराय पुलिस की दृढ़ इच्छाशक्ति को दर्शाता है।
