फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   bihar sheikhpura firing incident two killed police investigation

Bihar News: थ्रेसर विवाद में चली गोलियां, शेखपुरा में दो की मौत, गांव में भारी तनाव

Sat, 18 Apr 2026 02:37 PM IST
मुंगेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला,शेखपुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,शेखपुरा Published by: मुंगेर ब्यूरो Updated Sat, 18 Apr 2026 02:37 PM IST
सार

बिहार के शेखपुरा जिले के सिरारी थाना क्षेत्र के अकौना गांव में थ्रेसर से निकलने वाले भूसे को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। दोनों पक्षों के बीच हुई गोलीबारी में 65 वर्षीय परमेश्वर यादव और 35 वर्षीय प्रेमराज उर्फ संतोष यादव की मौत हो गई।

विज्ञापन
bihar sheikhpura firing incident two killed police investigation
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के शेखपुरा जिले में थ्रेसर हटाने को लेकर हुए विवाद ने खूनी रूप ले लिया। इस दौरान हुई गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही एसपी, डीएसपी समेत कई पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच में जुट गए। पुलिस ने इस मामले में पांच लोगों को हिरासत में लिया है। घटना सिरारी थाना क्षेत्र के अकौना गांव की बताई जा रही है। फिलहाल तनाव को देखते हुए गांव में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।
विज्ञापन


थ्रेसर से निकले भूसे को लेकर शुरू हुआ विवाद
बताया जाता है कि शुक्रवार देर रात एक पक्ष के लोग थ्रेसर से गेहूं की दौनी कर रहे थे। पुरवा हवा चलने के कारण थ्रेसर से निकलने वाला भूसा दूसरे पक्ष के घर में जा रहा था। इसी बात को लेकर दूसरे पक्ष ने थ्रेसर हटाने को कहा, जिसके बाद दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों तरफ से गोलीबारी शुरू हो गई।
विज्ञापन


गोली लगने से दो लोगों की मौत
गोलीबारी में 65 वर्षीय परमेश्वर यादव उर्फ पूना यादव की मौके पर ही मौत हो गई। उन्हें ललाट में गोली लगी थी। वहीं, दूसरे पक्ष के 35 वर्षीय प्रेमराज उर्फ संतोष यादव को गोली लगने से गंभीर चोटें आईं। उन्हें बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल से पटना रेफर किया गया, जहां शनिवार सुबह इलाज के दौरान उनकी भी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों पक्ष एक ही गोतिया परिवार से संबंधित हैं, जिससे विवाद और भी गंभीर हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस मौके पर, जांच जारी
घटना की सूचना मिलते ही एसपी बलिराम कुमार चौधरी, एसडीपीओ डॉ. राकेश कुमार समेत बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटनास्थल से एक खोखा भी बरामद किया गया है, जिसे फोरेंसिक टीम ने जब्त कर लिया है। एसपी बलिराम कुमार चौधरी ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से गोलीबारी की घटना सामने आई है और मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने दोनों पक्षों के पांच लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें: जहानाबाद में ये सरकारी स्कूल या मनमर्जी का अड्डा? शिक्षक ही तय करते हैं पढ़ाई का समय!

तनाव के बीच गांव में सुरक्षा कड़ी
गांव में विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए दो पुलिस पदाधिकारियों के साथ करीब दो दर्जन पुलिस बल की तैनाती की गई है। घटना के बाद दोनों पक्षों के कई लोग गांव छोड़कर फरार हो गए हैं। फिलहाल गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed