फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Decomposed Body Recovered from Amrasni Hill Murder Suspected Police Trying to Identify Victim

Bihar News: अमरासनी पहाड़ी से सड़ा-गला शव बरामद, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

Wed, 22 Apr 2026 09:38 PM IST
मुंगेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर Published by: मुंगेर ब्यूरो Updated Wed, 22 Apr 2026 09:38 PM IST
सार

मुंगेर के लड़ैयाटांड थाना क्षेत्र की अमरासनी पहाड़ी से एक अज्ञात अधेड़ का सड़ा-गला शव मिला है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हत्या की आशंका जताई जा रही है। पहचान की कोशिश जारी है।

विज्ञापन
Decomposed Body Recovered from Amrasni Hill Murder Suspected Police Trying to Identify Victim
मामले की जांच में जुटी पुलिस - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

मुंगेर के अमरासनी पहाड़ी से बुधवार को पुलिस ने एक अज्ञात अधेड़ व्यक्ति का सड़ा-गला शव बरामद किया है। शव की स्थिति बेहद खराब होने के कारण उसकी पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। प्रारंभिक जांच में हत्या की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन


गश्ती के दौरान मिला शव
जानकारी के अनुसार, गश्ती अभियान के दौरान एसटीएफ की टीम को पहाड़ी क्षेत्र में एक पेड़ के नीचे शव दिखाई दिया। इसके बाद तुरंत स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन


10 से 15 दिन पुराना शव
पुलिस का अनुमान है कि शव लगभग 10 से 15 दिन पुराना है और काफी हद तक सड़-गल चुका है। इसी कारण मृतक की पहचान करना फिलहाल मुश्किल हो रहा है। आसपास के ग्रामीणों में चर्चा है कि व्यक्ति की हत्या कर शव को पहाड़ी इलाके में छिपाया गया हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मुंगेर सदर अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।


ये भी पढ़ें-  पानी भरे गड्ढे में मिला मछली विक्रेता का शव, इलाके में मचा हड़कंप; पोस्टमार्टम से परिजनों ने किया इनकार

एसडीपीओ ने दी जानकारी
सदर एसडीपीओ अभिषेक आनंद ने बताया कि अमरासनी पहाड़ी से एक अज्ञात शव बरामद हुआ है। पहचान के प्रयास जारी हैं और पुलिस आसपास के क्षेत्रों में गुमशुदगी के मामलों की भी जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed