सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   Deputy CM Samrat Chowdhary attended Martyrs Day made major announcement bus stand will built in Tarapur munger

Bihar: शहीद दिवस में शामिल हुए डिप्टी सीएम ने किया बड़ा एलान, तारापुर में 6 करोड़ की लागत से बनेगा बस स्टैंड

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर Published by: मुंगेर ब्यूरो Updated Sun, 15 Feb 2026 04:49 PM IST
विज्ञापन
सार

Bihar News: डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने तारापुर शहीद दिवस पर एलान किया कि 34 स्वतंत्रता सेनानियों की गाथा अब बिहार के पाठ्यक्रम में शामिल होगी। इसके साथ ही उन्होंने तारापुर में छह करोड़ रुपये की लागत से नया बस स्टैंड बनाने की भी घोषणा की।   
 

Deputy CM Samrat Chowdhary attended Martyrs Day made major announcement bus stand will built in Tarapur munger
शहीद दिवस समारोह में पहुंचे डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी
विज्ञापन

विस्तार

बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने रविवार को तारापुर शहीद दिवस के मौके पर पर बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि 15 फरवरी 1932 को तारापुर थाना भवन पर तिरंगा फहराने के दौरान बलिदान देने वाले 34 अमर स्वतंत्रता सेनानियों की गाथा को बिहार के पाठ्यक्रम में शामिल किया जाएगा, ताकि नई पीढ़ी उनके योगदान से परिचित हो सके। उन्होंने कहा कि जलियांवाला बाग कांड के बाद तारापुर की घटना स्वतंत्रता संग्राम की महत्वपूर्ण घटनाओं में से एक थी।

Trending Videos


विज्ञापन
विज्ञापन


राजकीय समारोह के रूप में मनाया गया शहीद दिवस
तारापुर शहीद दिवस राजकीय समारोह के रूप में श्रद्धा और गरिमा के साथ मनाया गया। तारापुर शहीद स्मारक पर उपमुख्यमंत्री ने 34 अमर शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित की और 100 फीट ऊंचे तिरंगे को रिमोट के माध्यम से फहराया। इस अवसर पर मुंगेर के डीआईजी राकेश कुमार, डीएम निखिल धनराज निप्पीणीकर, एसपी सैयद इमरान मसूद, पूर्व विधायक राजीव सिंह सहित कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित थे।

कांवरिया पथ का होगा निर्माण
कार्यक्रम के दौरान तेलडीहा मंदिर क्षेत्र के विकास की घोषणा भी की।  उन्होंने बताया कि ईशा फाउंडेशन द्वारा कांवरिया पथ के आसपास लगभग 200 करोड़ रुपये की लागत से आधारभूत संरचना विकसित की जाएगी। इसके अलावा तारापुर विधानसभा क्षेत्र में सड़क, बाईपास और फोरलेन निर्माण की दिशा में भी कार्य किया जाएगा। खड़गपुर, टेटिया बंबर और असरगंज क्षेत्रों में जलापूर्ति सुनिश्चित करने की बात भी कही गई। 

ये भी पढ़ें: महाशिवरात्रि पर मातम, देवघर जा रहे परिवार की कार पेड़ से टकराई, ससुर-बहू की मौत

तारापुर को जल्द मिलेगा आधुनिक बस स्टैंड 
कार्यक्रम के दौरान उपमुख्यमंत्री ने बताया कि तारापुर में छह करोड़ रुपये की लागत से आधुनिक बस स्टैंड का निर्माण कराया जाएगा। इसकी निविदा प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इसके साथ ही असरगंज, हवेली खड़गपुर और संग्रामपुर में भी बस स्टैंड बनाए जाएंगे। साथ ही तारापुर बाजार के विकास और मार्केट यार्ड निर्माण की रूपरेखा तैयार की जा रही है, ताकि किसानों और सब्जी विक्रेताओं को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। इसके साथ ही शहीद तारापुर थाना परिसर में पुराने थाना भवन के जीर्णोद्धार तथा संग्रहालय सह पुस्तकालय निर्माण कार्य का शिलान्यास भी किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed