{"_id":"6958f51d08743970be0c5b87","slug":"investigation-underway-into-womans-statement-and-authenticity-of-marriage-documents-munger-news-c-1-1-noi1377-3802104-2026-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: हिन्दू युवती ने मुस्लिम युवक से की शादी, सात लोगों पर एफआईआर दर्ज; मां ने की भावुक अपील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: हिन्दू युवती ने मुस्लिम युवक से की शादी, सात लोगों पर एफआईआर दर्ज; मां ने की भावुक अपील
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
Published by: मुंगेर ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jan 2026 04:33 PM IST
विज्ञापन
सार
Munger: मुंगेर के सफियासराय थाना क्षेत्र में हिन्दू युवती ने गांव के युवक नियाजुल के साथ अपनी मर्जी से आर्य समाज में शादी की। युवती ने वीडियो जारी कर जबरदस्ती से इनकार किया, जबकि पिता की शिकायत पर अपहरण का केस दर्ज हुआ।
पुलिस मामले की जांच कर रही है
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
मुंगेर जिले के सफियासराय थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां की एक हिन्दू युवती ने गांव के ही रहने वाले नियाजुल नामक युवक के साथ घर से भागकर शादी कर ली है। युवती द्वारा सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर यह स्पष्ट किया गया है कि वह किसी दबाव या जबरदस्ती में नहीं गई, बल्कि अपनी मर्जी से नियाजुल के साथ गई थी।
Trending Videos
युवती ने वीडियो में बताया कि 30 दिसंबर को दिल्ली के तीस हजारी स्थित आर्य समाज वैदिक संस्कार ट्रस्ट में दोनों ने विवाह किया। वीडियो में युवती ने नियाजुल के साथ रहने की इच्छा जताते हुए पुलिस प्रशासन और परिजनों से परेशान न करने की अपील की है। वीडियो में युवक का चेहरा और विवाह प्रमाण पत्र भी दिखाया गया है, जिसमें दोनों को बालिग बताया गया है और गवाहों की उपस्थिति में विवाह की पुष्टि की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
इधर, युवती के पिता के आवेदन पर सफियासराय थाने में सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पिता ने अपने आवेदन में कहा है कि 29 दिसंबर की सुबह उनकी पुत्री प्रैक्टिकल क्लास के लिए घर से निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। खोजबीन के बाद उन्हें पता चला कि गांव के ही पठानटोली निवासी नियाजुल हक उनकी पुत्री को बहला-फुसलाकर भगा ले गया है।
पढे़ं: पूर्णिया में युवक की संदिग्ध मौत: पत्नी पर हत्या का आरोप, पिता ने गंभीर शारीरिक प्रताड़ना की भी बात कही
पिता का आरोप है कि जब वे घटना की जानकारी लेकर युवक के घर गए तो दो दिन का समय मांगा गया, लेकिन बाद में वहां से गाली-गलौज कर भगा दिया गया। इस मामले में मोहम्मद नियाजुल हक, महफूज आलम उर्फ गुडलक, शमीना खातून, रानी खातून, शमशाद खान, निराली खातून और आफताफ उर्फ अहिल खान को नामजद किया गया है।
वहीं, युवती की मां ने भी एक भावुक वीडियो जारी किया है, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया है कि उनकी बेटी का मानसिक रूप से प्रभाव डालकर अपहरण किया गया है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा और एसपी सैयद इमरान मसूद से न्याय की गुहार लगाई है। मां ने कहा कि वे अपनी बेटी को सुरक्षित और सही-सलामत देखना चाहती हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और युवती के बयान एवं विवाह से जुड़े दस्तावेजों की सत्यता की पड़ताल की जा रही है।
