फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   NEET Aspirant Found Dead in Well in MungerFamily Claims She Was Under Stress

Bihar: डॉक्टर बनने का सपना अधूरा! तीन दिन से लापता NEET अभ्यर्थी छात्रा का कुएं से मिला शव, परिवार ने बताई वजह

Tue, 07 Jul 2026 03:39 PM IST
मुंगेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर Published by: मुंगेर ब्यूरो Updated Tue, 07 Jul 2026 03:39 PM IST
सार

Bihar News: मुंगेर के कल्याणचक गांव में तीन दिनों से लापता 20 वर्षीय NEET अभ्यर्थी संध्या कुमारी का शव कुएं से बरामद हुआ। परिजनों का दावा है कि दो बार परीक्षा प्रभावित होने के बाद वह मानसिक तनाव में थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
 

विज्ञापन
NEET Aspirant Found Dead in Well in MungerFamily Claims She Was Under Stress
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कल्याणचक गांव में मंगलवार को 20 वर्षीय छात्रा संध्या कुमारी का शव घर के समीप स्थित एक कुएं से बरामद होने के बाद इलाके में शोक का माहौल है। वह पिछले तीन दिनों से लापता थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


डॉक्टर बनने का था सपना, परिजनों ने तनाव का किया दावा
पिता धर्मवीर यादव ने बताया कि संध्या उनकी इकलौती बेटी थी और डॉक्टर बनने का सपना लेकर दो बार नीट परीक्षा में शामिल हुई थी। परिजनों का कहना है कि परीक्षा प्रक्रिया प्रभावित होने और पेपर लीक की घटनाओं के बाद वह मानसिक तनाव में रहने लगी थी। हालांकि, पुलिस ने इस दावे की स्वतंत्र पुष्टि नहीं की है।
विज्ञापन


तीन दिन पहले घर से निकली, फिर नहीं लौटी
परिजनों के अनुसार, 5 जुलाई की सुबह करीब चार बजे संध्या शौच के लिए घर से निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। काफी तलाश के बाद गुमशुदगी की सूचना मुफस्सिल थाना में दर्ज कराई गई थी। मंगलवार को घर के पास स्थित कुएं में शव दिखाई देने पर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगा मौत की वजह का खुलासा
मुफस्सिल थानाध्यक्ष विपिन कुमार सिंह ने बताया कि गुमशुदगी की शिकायत पहले से दर्ज थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रथम दृष्टया परिजनों ने छात्रा के कुएं में कूदने की आशंका जताई है, लेकिन मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।


यह भी पढ़ें:  पटना के पूर्व सांसद प्रशांत किशोर के साथ; उप चुनाव से पहले शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा बयान

पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और घटनास्थल के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद ही मौत के कारणों को लेकर स्पष्ट निष्कर्ष सामने आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed