सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Sheikhpura Heartbreaking Incident Son Dies, Mother Succumbs Shock

शेखपुरा में दोहरी त्रासदी: बेटे की मौत का सदमा नहीं सह सकीं मां, एक साथ उठीं दो अर्थियां; लोगों की आंखें नम

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शेखपुरा Published by: मुंगेर ब्यूरो Updated Thu, 12 Feb 2026 05:16 PM IST
विज्ञापन
सार

शेखपुरा के नीमी गांव में किडनी रोग से पीड़ित 45 वर्षीय सुनील ठाकुर की मौत के बाद सदमे में उनकी 70 वर्षीय मां ने भी दम तोड़ दिया। एक ही घर से दो अर्थियां उठने पर गांव में मातम छा गया।

Sheikhpura Heartbreaking Incident Son Dies, Mother Succumbs Shock
मृतक मां बेटे की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

Trending Videos

बिहार के शेखपुरा जिले से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को शोक में डुबो दिया। शेखोपुरसराय नगर पंचायत के अंतर्गत नीमी गांव में मां और बेटे की एक ही दिन मौत हो गई। एक ही घर से दो अर्थियों का उठने का दृश्य देख, गांव की गलियां सिसकियों से भर उठीं।

ग्रामीणों के अनुसार, नीमी गांव निवासी 45 वर्षीय सुनील ठाकुर लंबे समय से किडनी की गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। उनका इलाज पटना के एक निजी अस्पताल में चल रहा था। आर्थिक तंगी के बावजूद परिवार उम्मीद बनाए हुए था। बुधवार की शाम अचानक घर पर उनकी तबीयत बिगड़ गई और उनका निधन हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: मुजफ्फरपुर में इंटर परीक्षा के बाद बवाल, छात्र को गोदाम से खींचकर पीटा; पुलिस जांच में जुटी

बेटे की मौत की खबर जैसे ही उनकी लगभग 70 वर्षीय वृद्ध मां को मिली, वे गहरे सदमे में चली गईं। रोते-रोते उनकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन संभाल पाते, उससे पहले ही उन्हें हृदयाघात हुआ और उन्होंने भी दम तोड़ दिया। इस तरह कुछ ही घंटों के भीतर एक ही परिवार पर दोहरी त्रासदी टूट पड़ी। घर का खुशहाल आंगन देखते ही देखते मातम में बदल गया। एक साथ दो शवों को देखकर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। ग्रामीण भी इस मंजर से स्तब्ध रह गए।

बताया जाता है कि सुनील ठाकुर मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके निधन से 15 और 17 वर्ष के दो किशोर बेटों के सिर से पिता का साया उठ गया, वहीं दादी का स्नेह भी उनसे छिन गया। ग्रामीणों ने प्रशासन से शोकाकुल परिवार को तत्काल आर्थिक सहायता और बच्चों के भविष्य की सुरक्षा के लिए विशेष सहयोग देने की मांग की है। गांव में फिलहाल गहरा शोक और सन्नाटा पसरा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed