{"_id":"6959baa0301f2a08810865ab","slug":"two-killed-in-separate-road-accidents-late-night-in-munger-police-probe-underway-munger-news-c-1-1-noi1377-3805252-2026-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की हुई मौत, पुलिस जांच में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की हुई मौत, पुलिस जांच में जुटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
Published by: मुंगेर ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jan 2026 08:44 AM IST
विज्ञापन
सार
दोनों घटनाओं के बाद इलाके में शोक का माहौल है और पुलिस मामलों की जांच कर रही है। बरियारपुर पुलिस फरार कार चालक की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
शोकाकुल परिजन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
मुंगेर जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में शनिवार शाम हुए दो सड़क हादसों में एक युवक और एक वृद्ध की मौत हो गई। दोनों घटनाओं के बाद इलाके में शोक का माहौल है, जबकि पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
एनएच-80 पर दो बाइकों की टक्कर, युवक की मौत
पहली घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के नौवागढ़ी भगतचौकी के पास बरियारपुर–मुंगेर एनएच-80 पर शनिवार शाम करीब 6.30 बजे हुई। यहां दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में एक बाइक सवार युवक हरिओम कुमार (22) गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की पहचान शामपुर थाना क्षेत्र के लक्ष्मण टोला सठबिग्घी निवासी दशरथ मंडल के पुत्र हरिओम कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि हरिओम बाइक से मुंगेर की ओर जा रहा था, तभी सामने से तेज रफ्तार में आ रही दूसरी बाइक से उसकी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक सड़क पर गिर पड़ा और उसके जबड़े में गंभीर चोट आई।
पढ़ें: वैशाली में हत्याकांड के तीन आरोपी गिरफ्तार, पिकनिक मनाने आए युवक की हुई थी पीट-पीटकर हत्या
हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। लोगों और पुलिस की मदद से घायल युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल, मुंगेर भेजा गया। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर करने की तैयारी शुरू की, लेकिन इसी दौरान युवक की मौत हो गई। इस संबंध में मुफस्सिल थानाध्यक्ष विपिन कुमार सिंह ने बताया कि सड़क दुर्घटना की सूचना मिली थी और घायल को तुरंत अस्पताल भेजा गया। मामले की जांच की जा रही है।
तेज रफ्तार कार ने वृद्ध को कुचला, मौके पर मौत
दूसरी घटना बरियारपुर थाना क्षेत्र के नया छावनी के पास शनिवार देर शाम की है। यहां सड़क किनारे खड़े एक वृद्ध को तेज रफ्तार कार ने कुचल दिया। हादसे में वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गए। स्वजन उन्हें तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान नया छावनी निवासी 65 वर्षीय रामवृध शर्मा के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार रामवृध शर्मा सड़क किनारे टहल रहे थे, तभी भागलपुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही बरियारपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, मुंगेर भेज दिया है। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से फरार कार और चालक की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।
Trending Videos