{"_id":"6a673246b0324727e3036ee2","slug":"woman-dies-under-suspicious-circumstances-in-bariarpur-alleged-body-disposal-in-ganga-husband-and-relatives-flee-munger-news-c-1-1-noi1377-4546626-2026-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: मुंगेर में महिला की संदिग्ध मौत! शव गंगा में बहाने का आरोप, पति समेत पूरा परिवार फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: मुंगेर में महिला की संदिग्ध मौत! शव गंगा में बहाने का आरोप, पति समेत पूरा परिवार फरार
Mon, 27 Jul 2026 05:00 PM IST
मुंगेर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
Published by: मुंगेर ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2026 05:00 PM IST
सार
Bihar News: मुंगेर के बरियारपुर थाना क्षेत्र में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद उसके मायके पक्ष ने पति और ससुराल वालों पर शव को गंगा नदी में बहाकर साक्ष्य मिटाने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
अपराध
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरियारपुर थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान गोबड्डा गांव निवासी चांदनी देवी के रूप में हुई है। घटना के बाद मृतका के मायके पक्ष ने उसके पति निक्की कुमार मंडल और ससुराल पक्ष के अन्य लोगों पर शव को गंगा नदी में बहाकर साक्ष्य मिटाने का गंभीर आरोप लगाया है। सूचना मिलते ही बरियारपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
पति से विवाद के बाद हुई संदिग्ध मौत
मृतका के मायके पक्ष के अनुसार, बीती रात किसी बात को लेकर चांदनी देवी का अपने पति निक्की कुमार मंडल से विवाद हुआ था। परिजनों का कहना है कि विवाद के बाद चांदनी ने कथित रूप से ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। हालांकि, मौत किन परिस्थितियों में हुई और इसकी वास्तविक वजह क्या है, इसे लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
विज्ञापन
शव गंगा में बहाने का गंभीर आरोप
मायके पक्ष ने आरोप लगाया है कि घटना के बाद पति और उसके परिजनों ने शव को घटनास्थल से हटाकर गंगा नदी में बहा दिया, ताकि मामले के साक्ष्य मिटाए जा सकें। उनका यह भी आरोप है कि शव बहाने के बाद ससुराल पक्ष के सभी लोग घर छोड़कर फरार हो गए।
विज्ञापन
गंगा में शव की तलाश में जुटी पुलिस
घटना की सूचना मिलने पर मृतका के परिजन रघुनाथपुर पहुंचे और बरियारपुर थाना पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने परिजनों के साथ गंगा नदी में शव की तलाश शुरू की। समाचार लिखे जाने तक शव बरामद नहीं हो सका था।
यह भी पढ़ें: छात्रों के प्रदर्शन में चली थी AK-47! फायरिंग करने वाला पुलिसकर्मी सस्पेंड, विभागीय जांच शुरू
फरार पति और परिजनों की तलाश जारी
पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। शव मिलने के बाद पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाया जाएगा। वहीं पति निक्की कुमार मंडल समेत फरार परिजनों की तलाश के लिए छापेमारी की जा रही है।