सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Woman killed, two injured as uncontrolled material-laden Hyva rams bike near Raja Rani Talab

Bihar: राजा रानी तालाब के पास अनियंत्रित हाईवा ने बाइक सवार को पीछे से मारी टक्कर, मौके पर महिला की मौत

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर Published by: मुंगेर ब्यूरो Updated Sat, 03 Jan 2026 04:47 PM IST
विज्ञापन
सार

Bihar: मुंगेर के हवेली खड़गपुर में अनियंत्रित हाईवा की टक्कर से बाइक सवार रोशनी शुक्ला की मौत हो गई। भाई नीतीश कुमार गंभीर रूप से घायल हुए, जबकि पुत्र हर्षित को प्राथमिक इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई।

Woman killed, two injured as uncontrolled material-laden Hyva rams bike near Raja Rani Talab
घटना के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

मुंगेर के हवेली खड़गपुर थाना क्षेत्र के राजा रानी तालाब के समीप शनिवार को मटेरियल लोड अनियंत्रित हाईवा ने बाइक सवार को पीछे से टक्कर मार दी, जिसमें बाइक सवार तारापुर थाना क्षेत्र के सोन डीहा निवासी 37 वर्षीय रोशनी शुक्ला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका भाई नीतीश कुमार एवं पुत्र हर्षित कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए।

Trending Videos


ग्रामीणों के द्वारा आनन फानन में अनुमंडलीय अस्पताल तारापुर ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने रोशनी शुक्ला को मृत घोषित कर दिया। वहीं नीतीश कुमार की प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए मायागंज अस्पताल भागलपुर रेफर कर दिया गया और हर्षित की प्राथमिक इलाज कर छुट्टी दे दी गई। मिली जानकारी के अनुसार सोन डीहा निवासी नीतीश कुमार अपनी बहन रोशनी शुक्ला एवं भांजे हर्षित कुमार को बाइक पर टेटिया बंबर की ओर लेकर जा रहे थे, तभी राजा रानी तालाब के समीप एक का नियंत्रित हाईवा ने पीछे से टक्कर मार दी, जिसमें बाइक हाईवा के नीचे फंस गई। वहीं मौके पर तीनों घायल हो गए, जिसमें रोशनी शुक्ला की मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पढे़ं: हिन्दू युवती ने मुस्लिम युवक से की शादी, सात लोगों पर एफआईआर दर्ज; मां ने की भावुक अपील 

इधर, मौत की सूचना पर परिजन अनुमंडलीय अस्पताल तारापुर पहुंचे, जहां परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। वहीं खड़गपुर थाना पुलिस राजा रानी तालाब पहुंचकर हाईवा को कब्जे में ले लिया तथा क्षतिग्रस्त बाइक को भी कब्जे में लिया है। पूछे जाने पर थाना अध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि दुर्घटना की सूचना पर पुलिस पदाधिकारी को घटनास्थल पर भेजा गया, तब तक ग्रामीणों के सहयोग से उसे तारापुर अस्पताल भेज दिया गया था। पुलिस ने हाईवा एवं बाइक को जब्त कर लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed