सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   aditya prakash samastipur bihar intermediate 2026 science topper 481 marks rank 1

Bihar Board Result 2026:आदित्य प्रकाश 481 अंक के साथ बने बिहार इंटर साइंस के टॉपर; बनना चाहते हैं डॉक्टर

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर Published by: Ashutosh Pratap Singh Updated Mon, 23 Mar 2026 06:01 PM IST
विज्ञापन
सार

समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश ने बिहार इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 में साइंस संकाय में 481 अंक हासिल कर पूरे राज्य में पहला स्थान प्राप्त किया। साधारण परिवार से आने वाले आदित्य के पिता शिक्षक हैं।

aditya prakash samastipur bihar intermediate 2026 science topper 481 marks rank 1
समस्तीपुर के आदित्य बने बिहार इंटर साइंस के नंबर-1 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बिहार इंटरमीडिएट (12वीं) परीक्षा 2026 का परिणाम सोमवार को जारी कर दिया गया। इस वर्ष साइंस संकाय में 481 अंक प्राप्त कर आदित्य प्रकाश ने पूरे बिहार में टॉप किया है। उनकी इस उपलब्धि से समस्तीपुर जिले में खुशी का माहौल है।
Trending Videos


जिले में खुशी और गर्व का माहौल

आदित्य की इस सफलता से उनके परिवार के साथ-साथ पूरे क्षेत्र के लोगों में गर्व की भावना देखी जा रही है। आदित्य प्रकाश समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय अनुमंडल के पांढ गांव के निवासी हैं। वे हरेंद्र कुमार के पुत्र हैं। उनके पिता सरकारी विद्यालय में शिक्षक हैं, जबकि उनकी मां गृहिणी हैं। साधारण परिवार से आने वाले आदित्य ने अपनी मेहनत और लगन से यह सफलता हासिल की है। आदित्य ने बताया कि नियमित पढ़ाई, शिक्षकों का मार्गदर्शन और परिवार का सहयोग उनकी सफलता की मुख्य वजह रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉक्टर बनने का सपना

आदित्य प्रकाश का सपना आगे चलकर डॉक्टर बनने का है। उन्होंने कहा कि वह मेडिकल क्षेत्र में जाकर लोगों की सेवा करना चाहते हैं। उनकी इस उपलब्धि से गांव और आसपास के क्षेत्र में खुशी का माहौल है। स्थानीय लोगों ने आदित्य और उनके परिवार को बधाई दी है।

ये भी पढ़ें-  Bihar Board 12th Result OUT: बिहार बोर्ड 12वीं में 85.19% अभ्यर्थी पास, आर्ट्स और कॉमर्स में छात्राएं अव्वल

मां ने जताया गर्व

आदित्य की मां ने बताया कि बेटे की मेहनत पर उन्हें गर्व है। उन्होंने कहा कि आदित्य शुरू से ही पढ़ाई में मेहनती रहा है और उसने हमेशा लक्ष्य बनाकर पढ़ाई की। बेटे की इस सफलता से पूरे परिवार का सपना पूरा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed