सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   sakshi kumari sitamarhi bihar intermediate 2026 rank 2 479 marks success story

Bihar: ऑनलाइन पढ़ाई से टॉप-2 तक, दूध बेचने वाले की बेटी ने 79 अंक के साथ दूसरा स्थान पाकर रचा इतिहास

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी Published by: Ashutosh Pratap Singh Updated Mon, 23 Mar 2026 05:00 PM IST
विज्ञापन
सार

सीतामढ़ी के मेजरगंज की साक्षी कुमारी ने बिहार इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 में 479 अंक (95.80%) हासिल कर पूरे राज्य में दूसरा स्थान प्राप्त किया। साधारण 

sakshi kumari sitamarhi bihar intermediate 2026 rank 2 479 marks success story
सीतामढ़ी के मेजरगंज की साक्षी कुमारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2026 के परिणामों में सीतामढ़ी के मेजरगंज की बेटी साक्षी कुमारी ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया है। साक्षी ने पूरे प्रदेश में द्वितीय स्थान (State 2nd Rank) प्राप्त कर जिले के इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ दिया है।
Trending Videos


शानदार अंक और बड़ी उपलब्धि

साक्षी ने कुल 479 अंक (95.80%) हासिल किए हैं। उन्होंने यह साबित कर दिया कि अगर इरादे मजबूत हों, तो सीमित साधनों में भी बड़ी सफलता पाई जा सकती है। जैसे ही रिजल्ट की घोषणा हुई, मेजरगंज स्थित उनके घर पर खुशी का माहौल बन गया और बधाई देने वालों का तांता लग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


साधारण परिवार से आई बड़ी सफलता

साक्षी की यह सफलता इसलिए भी खास है क्योंकि वह एक साधारण परिवार से आती हैं। उनके पिता दिनेश कुमार सुधा दूध के विक्रेता हैं और अपनी मेहनत से परिवार चलाते हैं। मध्यमवर्गीय परिवार में पली-बढ़ी साक्षी ने कभी भी पैसों की कमी को अपनी पढ़ाई में बाधा नहीं बनने दिया। उनकी माता, जो एक गृहिणी हैं, ने हमेशा उन्हें पढ़ाई के लिए प्रेरित किया। पिता दिनेश कुमार भावुक होकर बताते हैं कि साक्षी बचपन से ही होनहार थी और उसका पूरा ध्यान पढ़ाई और अपने लक्ष्य पर रहता था। आज उसकी इस सफलता ने पूरे परिवार और जिले का नाम रोशन किया है।


ये भी पढ़ें-  Bihar Board 12th Result OUT: बिहार बोर्ड 12वीं में 85.19% अभ्यर्थी पास, आर्ट्स और कॉमर्स में छात्राएं अव्वल


ऑनलाइन पढ़ाई और सेल्फ स्टडी से सफलता

इस सफलता के पीछे साक्षी की नई सोच और लगातार मेहनत का बड़ा योगदान है। उन्होंने बड़े शहरों के महंगे कोचिंग संस्थानों में जाने के बजाय ऑनलाइन पढ़ाई और सेल्फ स्टडी पर भरोसा किया। मेजरगंज हाई स्कूल की छात्रा साक्षी ने इंटरनेट का सही उपयोग करते हुए डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए कठिन विषयों की तैयारी की। साक्षी रोजाना 6 से 8 घंटे पढ़ाई करती थीं। उनका मानना है कि सही मार्गदर्शन और मजबूत इरादा हो, तो घर बैठे भी बड़ी सफलता हासिल की जा सकती है। आज साक्षी की इस सफलता ने सीतामढ़ी के सैकड़ों छात्र-छात्राओं के लिए प्रेरणा की एक नई मिसाल पेश की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed