{"_id":"69803550305f971fd70f4b9f","slug":"bihar-news-bodies-of-newborn-babies-found-in-the-ganges-river-in-hajipur-vaishali-news-hindi-news-muzaffarpur-news-c-1-1-noi1236-3907082-2026-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: गंगा नदी में मिला नवजात का शव, हाजीपुर में पूर्व घटनाओं के बाद फिर उठा सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: गंगा नदी में मिला नवजात का शव, हाजीपुर में पूर्व घटनाओं के बाद फिर उठा सवाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाजीपुर
Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो
Updated Mon, 02 Feb 2026 12:41 PM IST
विज्ञापन
सार
Hajipur News: सोनपुर में गंगा नदी से नवजात का शव बरामद हुआ है। पहले भी हाजीपुर में ऐसे मामले सामने आ चुके हैं। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर जांच शुरू कर दी है, जिससे अवैध गतिविधियों पर फिर सवाल खड़े हो गए हैं।
सदर अस्पताल पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
हाजीपुर के सोनपुर में एक बार फिर नवजात का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। हरिहरनाथ ओपी क्षेत्र अंतर्गत हाजीपुर–सोनपुर को जोड़ने वाले पुल के नीचे गंगा नदी से पुलिस ने नवजात का शव बरामद किया है। सोमवार की सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले स्थानीय लोगों ने नदी में शव देखा, जिसके बाद तत्काल इसकी सूचना डायल 112 को दी गई।
Trending Videos
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शुरू की कार्रवाई
सूचना मिलते ही डायल 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और प्रारंभिक जांच के बाद स्थानीय पुलिस को अवगत कराया। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने नवजात के शव को अपने कब्जे में लिया और आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी कर शव को हाजीपुर सदर अस्पताल भेजा, जहां पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव को अस्पताल में सुरक्षित रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
पढ़ें- Bihar Crime: बर्थडे पार्टी से लौट रहे युवक को गोली मारकर उतारा मौत के घाट, दोस्तों पर हत्या की साजिश का आरोप
पहले भी हाजीपुर में मिल चुके हैं नवजात के शव
गौरतलब है कि जनवरी महीने में वैशाली जिले के हाजीपुर में दो अलग-अलग स्थानों पर नवजात के शव मिल चुके हैं। पहला मामला स्वास्थ्य विभाग के कार्यालय के समीप सामने आया था, जबकि दूसरा शव हाजीपुर के पोखरा मोहल्ला से बरामद हुआ था। इन घटनाओं के बाद स्वास्थ्य विभाग हरकत में आया था और हाजीपुर के कई अस्पतालों में छापामारी की गई थी। इस दौरान कई अस्पतालों को नोटिस जारी किया गया और एक अस्पताल को सील भी किया गया था।
मामला शांत होते ही फिर सामने आई घटना
स्थानीय लोगों का कहना है कि जैसे ही मामला ठंडा पड़ा, स्वास्थ्य विभाग की सक्रियता भी कम हो गई। अब हाजीपुर से सटे सोनपुर के गंगा नदी में नवजात का शव मिलने से एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। पुलिस का कहना है कि शव बरामदगी के मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
