{"_id":"69a53fef31a62bded8020b40","slug":"bihar-news-vaishali-elderly-woman-murdered-by-slitting-her-throat-vaishali-news-hajipur-murder-case-muzaffarpur-news-c-1-1-noi1236-4008780-2026-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: घर में अकेली रही बुजुर्ग महिला की धारदार हथियार से हत्या, पूरे गांव में सनसनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: घर में अकेली रही बुजुर्ग महिला की धारदार हथियार से हत्या, पूरे गांव में सनसनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2026 02:12 PM IST
विज्ञापन
सार
वैशाली जिले के राघोपुर प्रखंड के जुड़ावनपुर थाना क्षेत्र में 70 वर्षीय दाजो देवी का घर में धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। बुजुर्ग महिला अपने घर में अकेली रहती थीं और आसपास के शराबियों के अड्डे का लगातार विरोध करती थीं।
रोते बिलखते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
वैशाली जिले के राघोपुर प्रखंड के जुड़ावनपुर थाना क्षेत्र में राघोपुर पूर्वी पंचायत के वार्ड नंबर 12 में एक घर से बुजुर्ग महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान स्थानीय स्वर्गीय देवी विलास राय की 70 वर्षीय पत्नी दाजो देवी के रूप में हुई।
जानें क्या है पूरा मामला
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल से एक धारदार हथियार बरामद किया। पोस्टमार्टम के बाद शव स्वजन को सौंप दिया गया। स्वजन का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार, बुजुर्ग महिला अपने घर में अकेली रहती थी और घर के आसपास कुछ शराबियों का अड्डा था। महिला लगातार शराबियों के इस व्यवहार का विरोध करती थी।
मृतक के परिजन का बयान
मृतक के पुत्र सुनील राय ने बताया कि वे रांची में रहते हैं। स्थानीय लोगों ने सूचना दी कि उनकी मां की हत्या कर दी गई है। जब वे घर पहुंचे तो घर में खून से लथपथ शव पड़ा था। उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले वह अपने मां से मिलने गांव आए थे और फिर रांची लौट गए। बीते शनिवार की शाम मोबाइल पर उनसे बात हुई, लेकिन अचानक मोबाइल बंद बताने लगा। लगातार फोन करने के बाद जब मां से संपर्क नहीं हो सका, तो पड़ोसी से पता चला कि मां की हत्या कर दी गई है।
पुलिस की कार्रवाई
जुड़ावनपुर थाना अध्यक्ष अभिषेक कुमार ओझा ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया। घटनास्थल से खून से सना धारदार हंसुआ भी बरामद किया गया। उन्होंने कहा कि मामले की पूरी जानकारी लेने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
Trending Videos