सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Miscreants shot youth over previous dispute in bihar police engaged in investigation

Bihar News: पूर्व के विवाद को लेकर बदमाशों ने युवक को मारी गोली, पुलिस जांच में जुटी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Mon, 16 Feb 2026 10:03 PM IST
विज्ञापन
सार

Bihar News: वैशाली जिले के पहाड़पुर बाजार में पूर्व विवाद को लेकर बदमाशों ने सुनील कुमार पर गोली चला दी। इस घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहपुर राघोपुर में भर्ती कराया गया।

Miscreants shot youth over previous dispute in bihar police engaged in investigation
घायल इलाजरत
विज्ञापन

विस्तार

वैशाली जिले के राघोपुर प्रखंड के जुड़ावनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पहाड़पुर पश्चिमी पंचायत के पहाड़पुर बाजार में पूर्व विवाद को लेकर बदमाशों ने एक युवक को गोली मार दी। गोली चलने की आवाज सुनकर स्थानीय लोग मौके पर जुटे और घायल को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) फतेहपुर राघोपुर में भर्ती कराया।

Trending Videos


घायल एनएमसीएच रेफर
घायल युवक का नाम सुनील कुमार बताया गया है, जो पहाड़पुर पश्चिमी निवासी स्वर्गीय शिवदयाल राय का पुत्र है। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए उन्हें पटना के एनएमसीएच रेफर कर दिया। सुनील कुमार ने इस घटना के लिए स्थानीय निवासी प्रकाश कुमार पर आरोप लगाया है। मिली जानकारी के अनुसार, सुनील और प्रकाश के बीच पूर्व से विवाद चल रहा था। लगभग छह महीने पहले भी इसी विवाद को लेकर सुनील कुमार ने प्रकाश कुमार पर गोली चलाने का प्रयास किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोली बाएं पैर की जांघ में लगी
घटना के दिन सुनील कुमार पहाड़पुर बाजार से आलू चप खरीदकर घर लौट रहा था। तभी रास्ते में प्रकाश कुमार और दो अन्य लोग उसे घेरकर लोहा के रॉड से मारपीट करने लगे। इसी दौरान प्रकाश कुमार ने सुनील कुमार पर गोली चला दी, जो उनके बाएं पैर की जांघ में लगी। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग भी मौके पर इकट्ठा हो गए, लेकिन तब तक बदमाश मौके से फरार हो चुके थे।

ये भी पढ़ें: भिवाड़ी फैक्ट्री ब्लास्ट में बिहार के सात मजदूरों की मौत, CM नीतीश ने किया मुआवजे का एलान

पुलिस ने क्या बताया?
जुड़ावनपुर थाना के थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार ओझा ने बताया कि घायल को PHC में प्राथमिक उपचार के बाद पटना रेफर किया गया। उन्होंने यह भी कहा कि PHC के डॉक्टरों द्वारा गोली लगने की पुष्टि नहीं की गई है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और पूर्व विवाद को इस घटना की मुख्य वजह बताया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed