सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News Vaishali Woman thrashed on charges of child theft vaishali News hajipur news

Bihar: भीड़ का कहर या गलतफहमी का शिकार? सदर अस्पताल के बाहर बच्चा चोरी के शक में महिला की बेरहमी से पिटाई

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Sat, 21 Feb 2026 04:29 PM IST
विज्ञापन
सार

वैशाली के सदर अस्पताल परिसर में इलाज के लिए आई एक महिला को बच्चा चोरी के शक में लोगों ने सड़क पर पीट दिया। आरोप है कि महिला ने ओपीडी में एक छोटे बच्चे के सिर पर हाथ रखा, जिसके बाद परिजनों ने बच्चा चोरी का आरोप लगा दिया।

Bihar News Vaishali Woman thrashed on charges of child theft vaishali News hajipur news
बच्चा चोरी का आरोप लगाकर महिला की पिटाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

Trending Videos

वैशाली जिले के सदर अस्पताल परिसर में बच्चा चोरी का आरोप लगाकर लोगों ने एक महिला की सड़क पर जमकर पिटाई कर दी। घटना के दौरान अस्पताल परिसर के बाहर अफरातफरी मच गई और देखते ही देखते सैकड़ों महिला और पुरुषों की भीड़ जुट गई। लोगों ने महिला को बच्चा चोर बताते हुए मारना शुरू कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस, महिला को थाने ले जाया गया

घटना की जानकारी डायल 112 और नगर थाना अध्यक्ष सिकंदर कुमार को दी गई। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष मौके पर पहुंचे और भीड़ से महिला को छुड़ाकर अपने साथ थाने ले गए। पुलिस महिला से पूछताछ कर रही है और आगे की कार्रवाई में जुटी है।

सराय थाना क्षेत्र की रहने वाली है महिला

बच्चा चोरी का आरोप सराय थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला पर लगाया गया है। महिला की पहचान बलिराम सिंह की पत्नी इंदु देवी के रूप में हुई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है ताकि पूरे मामले की सच्चाई सामने आ सके।

इलाज के लिए आई थी महिला, लगाया गया आरोप

महिला ने बताया कि वह अपने इलाज के लिए सदर अस्पताल आई थी। मिली जानकारी के अनुसार वह ओपीडी में डॉक्टर को दिखाने आई थी। इसी दौरान उसने एक छोटे बच्चे के सिर पर हाथ रख दिया। बच्चे के परिजनों ने इस पर बच्चा चोरी का आरोप लगा दिया। अस्पताल प्रशासन ने महिला से पूछताछ कर मामला शांत करा दिया था।

पढ़ेंवैशाली में जमीन विवाद बना खूनी संघर्ष, जमकर चले लाठी-डंडे और चाकू; 11 लोग हुए घायल

अस्पताल से बाहर निकलते ही फिर हुई पिटाई

बताया गया कि जब महिला अस्पताल परिसर से बाहर सड़क पर निकली, तब कुछ लोगों ने दोबारा बच्चा चोरी का आरोप लगाकर उसकी पिटाई शुरू कर दी। लोगों ने उसे दौड़ा-दौड़ा कर मारा। पुलिस के अनुसार महिला के पास से सदर अस्पताल का एक पर्चा भी बरामद हुआ है, जिससे पता चलता है कि वह इलाज के लिए आई थी। कुछ महिलाओं ने भी बताया कि महिला डॉक्टर को दिखाने आई थी और बच्चे को प्यार से छूने पर लोगों ने उसे बच्चा चोर समझ लिया।

पुलिस ने बताया झूठा आरोप, जांच जारी

नगर थाना अध्यक्ष सिकंदर कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि बच्चा चोरी के आरोप में एक महिला की पिटाई की जा रही है। मौके पर पहुंचकर महिला को थाने लाया गया है और पूछताछ की जा रही है। उन्होंने कहा कि लोगों ने झूठा आरोप लगाकर महिला के साथ मारपीट की है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed