सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News Vaishali young man committed suicide by hanging himself due love affair bihar news hajipur news

Bihar News: युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या? लव अफेयर समेत इन पक्षों की पुलिस कर रही जांच; क्या है सच?

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Fri, 06 Mar 2026 01:49 PM IST
विज्ञापन
सार

वैशाली जिले के हाजीपुर के हंथसारगंज गांव में 18 वर्षीय अंकित कुमार ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के पीछे प्रेम विवाद की आशंका जताई जा रही है। मृतक का एक लड़की से अफेयर चल रहा था ।

Bihar News Vaishali young man committed suicide by hanging himself due love affair bihar news hajipur news
मामले की पुलिस जांच-पड़ताल करती हुई।
विज्ञापन

विस्तार

वैशाली जिले के नगर थाना क्षेत्र के हंथसारगंज गांव में गुरुवार को एक युवक ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान अंकित कुमार (18 वर्ष), सुबोध महतो के पुत्र के रूप में हुई है।

Trending Videos


नगर थाना पुलिस को घटना की सूचना मिलते ही वह तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और पूरे मामले की जांच में जुट गई। शव को कब्जे में लेकर हाजीपुर सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

गमछा से पंखे में लटककर आत्महत्या कर ली
पुलिस और परिवार के अनुसार, मृतक अंकित कुमार का एक लड़की से प्रेम संबंध चल रहा था। घटना से पहले बुधवार की देर शाम उसने लड़की से बात की थी, जिसमें नोक-झोंक हुई। इसी कारण उसने अपने घर में गमछा से पंखे में लटककर आत्महत्या कर ली।


ये भी पढ़ें- Bihar News: मुख्यमंत्री आवास के बाहर क्यों आमरण अनशन पर बैठ गए जदयू प्रदेश महासचिव? पुलिस ने बढ़ा दी सुरक्षा

दोनों मामले की पूरी जांच-पड़ताल जारी
मृतक के छोटे भाई आनंद कुमार ने बताया कि होली के दिन घर में सभी बाहर गए हुए थे। घर लौटने पर अंकित का शव पंखे में लटका मिला। परिवार की चारों तरफ शोक की लहर है।अंकित कुमार हाजीपुर गुदरी में किसी बैटरी दुकान में कार्यरत था। परिवार और पुलिस दोनों मामले की पूरी जांच-पड़ताल कर रही है। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है और सभी बिंदुओं पर जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed