फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Breath stops while waiting for oxygen patient's death at government hospital Motihari Bihar News

Muzaffarpur News: ऑक्सीजन के इंतजार में थम गई सांस! मोतिहारी के सरकारी अस्पताल में मरीज की मौत पर बवाल

Sun, 12 Jul 2026 03:58 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्वी चंपारण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्वी चंपारण Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Sun, 12 Jul 2026 03:58 PM IST
सार

पूर्वी चंपारण के पताही सीएचसी में इलाज के लिए ले आए गए मरीज की कथित तौर पर समय पर ऑक्सीजन नहीं मिलने से मौत हो गई। परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया। मामले में अस्पताल प्रशासन की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
 

विज्ञापन
Breath stops while waiting for oxygen patient's death at government hospital Motihari Bihar News
ऑक्सीजन के कमी से मौत के बाद हंगामा करते परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Motihari News: पूर्वी चंपारण जिले के पताही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रविवार को स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करने वाली घटना सामने आई। इलाज के लिए लाए गए एक मरीज की कथित तौर पर समय पर ऑक्सीजन नहीं मिलने से मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा किया और अस्पताल प्रशासन पर घोर लापरवाही का आरोप लगाया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने में जुट गई।

विज्ञापन




गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचा था मरीज
मृतक की पहचान बैजू राउत के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, राकेश कुमार गंभीर हालत में बैजू राउत को इलाज के लिए पताही सीएचसी लेकर पहुंचे थे। उस समय मरीज को सांस लेने में अत्यधिक परेशानी हो रही थी और तत्काल ऑक्सीजन की आवश्यकता थी। आरोप है कि अस्पताल के ऑक्सीजन कक्ष पर ताला लगा हुआ था, जिससे समय पर ऑक्सीजन उपलब्ध नहीं हो सकी। परिजनों का कहना है कि अस्पताल में डॉक्टर मौजूद थे, लेकिन इसके बावजूद मरीज को आवश्यक चिकित्सा सुविधा नहीं मिल पाई और उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


मौत के बाद अस्पताल में फूटा परिजनों का गुस्सा
मरीज की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने अस्पताल परिसर में हंगामा करते हुए स्वास्थ्य व्यवस्था के खिलाफ नारेबाजी की और जिम्मेदार कर्मियों पर कार्रवाई की मांग की। काफी देर तक अस्पताल परिसर में तनावपूर्ण माहौल बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस
घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और आक्रोशित लोगों को समझाकर स्थिति को शांत कराया। पुलिस ने परिजनों से बातचीत कर मामले की जानकारी ली और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।

परिजनों ने लगाए गंभीर लापरवाही के आरोप
परिजनों ने आरोप लगाया है कि यदि समय पर ऑक्सीजन उपलब्ध करा दी जाती तो मरीज की जान बच सकती थी। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी चिकित्साकर्मियों और संबंधित अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।


यह भी पढ़ें: पूरे बिहार में आज भी बारिश-वज्रपात का अलर्ट, जानिए अपने जिले के मौसम का हाल

जांच रिपोर्ट के बाद ही साफ होगी मौत की वजह
फिलहाल अस्पताल प्रशासन की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। ऑक्सीजन नहीं मिलने के आरोप और मरीज की मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि जांच और चिकित्सकीय रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी। वहीं, इस घटना ने एक बार फिर सरकारी अस्पतालों में आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता और व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed